ये हैं टीवी के ऐश्वर्या और शाहरुख..रोमांस तो देखना बनता है!
फिल्म देवदास में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया है। इन दोनों ने संजय लीला भंसाली इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से देवदास और पारो जैसे किरदार को हमेशा के लिए जीवंत बना दिया। इसी के साथ इस फिल्म के गानों ने भी लोगों को झूमने पर मजबूर किया।

डोला रे डोला, बैरी पिया, ढाई शाम रोक लई जैसे गाने इस फिल्म के 14 साल बाद भी लोगों की ज़बान पर रटे हुए हैं। आप सोच रहे होंगे कि अचानक से हम इस फिल्म की बात क्यों करने लगे। तो चलिए हम बताते हैं।
दरअसल, स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के हाल ही के एपिसोड में नायरा और कार्तिक के रोमांस को देखकर इन दोनों ने इस फिल्म की याद दिला दी।
नायरा और कार्तिक यानि शिवांगी जोशी और मोहसिन खान ने अपने ही अंदाज़ में ऐश्वर्या और शाहरुख को अपनी इस पर्फॉर्मेंस भेंट के रूप में दी।
इन दोनों ने जन्माष्टमी के अवसर पर 'मोरे पिया' गाने पर एक साथ डांस किया और इस दौरान दोनों वाकई में कमाल के लग रहे थे।
Congratulations! एक और एक्ट्रेस बनीं मां..बेबी ब्वॉय को दिया जन्म!
आपको बता दें 'मोरे पिया' देवदास फिल्म का एक बेहतरीन गाना है जिसे लिरिक्स समीर ने लिखे हैं और इस गाने को कंपोज़ इस्माइल दरबार ने किया है।
शाहरुख और ऐश्वर्या के इस गाने के शिवांगी और मोहसिन दोनों ने ही न्याय किया है। इन दोनों का रोमांस, इन दोनों का डांस और अंदाज़ सभी हटके था।
#GoodNews..सलमान खान-संजय दत्त इस शो में दिखेंगे साथ..मतलब सिर्फ मस्ती और धमाल!
अब इस प्रस्तुति को देखकर हम इन्हें टेलिवीज़न के शाहरुख और ऐश्वर्या कहें तो गलत नहीं होगा..है ना!


Click it and Unblock the Notifications







