कार्तिक आर्यन ने 'कॉफी विद करण' पर कसा तंज, बोले- आज कल रैपिड फायर में पॉपुलर हो गया हूं
कार्तिक आर्यन इन दिनों 'भूल भुलैया 2' की ज़बरदस्त सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। वो इन दिनों पॉपुलैरिटी की शिखर पर हैं। उनके शानदार लुक्स, एक्टिंग या डांस हो, कार्तिक आर्यन हर फ़न में माहिर हैं और लोगों का दिल जीत रहे हैं। कार्तिक आर्यन का रियल लाइफ में सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है और एक बार फिर उन्होंने इस बात को साबित कर दिया है। बॉलीवुड हंगामा को कार्तिक आर्यन ने हाल ही इंटरव्यू दिया।
इस इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि वो किस चीज पर गर्वृ महसूस करते हैं। इस पर एक्टर ने रिप्लाई करते हुए कहा, 'मैं रैपिड फायर शोज में काफी पॉपुलर हो गया हूं।' कार्तिक आर्यन का इशारा 'कॉफी विद करण 7' में सारा अली खान और जाह्नवी कपूर के एपिसोड की ओर था।

सारा ने कसा था तंज
आपको बता दें कि सारा अली खान और जाह्नवी कपूर 'कॉफी विद करण 7' के दूसरे एपिसोड में आए थे। इस एपिसोड में सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन के नाम पर काफी तंज कसे थे। 'कॉफी विद करण 7' के दूसरे एपिसोड में जब करण जौहर ने सारा से पूछा था, 'एक वजह बताओ कि तुम्हारा एक्स, तुम्हारा एक्स क्यों है?' इस पर सारा ने जवाब दिया था, 'क्योंकि वो सबका एक्स है।'
रिलेशनशिप में थे सारा-कार्तिक
सारा और कार्तिक ने 'लव आजकल 2' में साथ काम किया था और इस दौरान दोनों ने एक दूसरे को डेटिंग की खबरें लगातार सुर्ख़ियों में रहती थी. हालांकि, फिल्म रिलीज होने के बाद दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए थे।
वर्क फ्रंट
वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन हाल ही कबीर खान की फिल्म के लिए फाइनल हुए हैं। इस फिल्म को कबीर खान और साज़िद नाडियावाला प्रोड्यूस करेंगे। कार्तिक आर्यन, एकता कपूर की 'फ्रेडी' में अलाया एफ के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे। वहीं, इस साल 4 नवंबर 2022 को 'शहज़ादा' रिलीज होगी। कार्तिक आर्यन हंसल मेहता की 'कैप्टन इंडिया' भी कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications