बार में शराब बेचकर किया गुज़ारा, अस्पताल में बिताए 2 महीने, अब 'चंदू चैंपियन' में एक्टिंग का दिखाया जलवा

Chandu Champion Actor Aniruddh Dave

Chandu Champion Actor Aniruddh Dave: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक पर आधारित बनाया गया है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन द्वारा मुरलीकांत की भूमिका निभाई गई और उनकी एक्टिंग की भी अब काफी तारीफ की जा रही है।

लेकिन फिल्म 'चंदू चैंपियन' में मुरलीकांत के भाई जगन्नाथ पेटकर का किरदार टीवी के पॉपुलर अभिनेता अनिरुद्ध दवे ने निभाया। हालांकि इससे पहले अनिरुद्ध को 6 और फिल्मों में देखा जा चुका है। लेकिन उनकी सभी फिल्में फ्लॉप साबित हुई और अब 'चंदू चैंपियन' में उनके काम को काफी ज्यादा पसंद किया गया है।

अनिरुद्ध दवे का जन्म 21 जुलाई 1986 में जयपुर में हुआ और वह हमेशा से ही एक्टर बनना चाहते थे। के चलते वह दिल्ली में नेशनल स्कूल आफ ड्रामा में शामिल होने के लिए आए और यहां पर उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया। फिर वह 2007 में मुंबई आए और फिल्मों के साथ-साथ टीवी के लिए भी ऑडिशन देने लगे।

कोई काम धंधा ना होने के चलते अनिरुद्ध ने तकरीबन 4 महीने तक 500 रुपए के लिए बार में शराब भी बेचने का काम किया। उन्होंने यह काम तब तक किया जब तक उन्हें साल 2008 में राजकुमार आर्यन में लीड किरदार नहीं मिला। इसके बाद उन्हें यारों का टशन और पटियाला बेब्स जैसे बेहतरीन शोज में देखा गया।

हालांकि बाद में अनिरुद्ध को तेरी संग और बेल बॉटम जैसी कुछ फिल्मों में साइड रोल निभाते हुए देखा गया था। लेकिन किस्मत से उनकी यह फिल्में फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद कोविड-19 की वजह से 2021 में उन्हें 57 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा।

अनिरुद्ध ने दैनिक भास्कर के साथ बातचीत के दौरान बताया था कि "एक वक्त ऐसा आया जब मैं जीने की उम्मीद छोड़ चुका था। मुझे डायपर पहनाने पढ़ते थे और मैं मान चुका था कि मैं जिंदा नहीं रहूंगा। मैं हमेशा भगवान से यही प्रार्थना करता था कि यह पल किसी और को ना दिखाएं और सच कहूं तो यह मेरी दूसरी जिंदगी है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X