Bigg Boss 13 को लेकर सलमान खान पर हमला, पुलिस ने घर के बाहर बढ़ाई सुरक्षा !
बिग बॉस 13 को इस बार जितना यूनिक और दिलचस्प बनाया गया है वो अब शो के मेकर्स पर भारी पड़ रहा है। इस शो के लांच के साथ ही शो को बंद करने की मांग तेज हो गई है।
सोशल मीडिया से लेकर कई संगठन तक। हर कोई शो के कांसेप्ट को लेकर सहमति नहीं बना पा रहा है। जिसे लेकर करणी सेना, हिंदू संगठनों और राष्ट्रीय बजरंग दल ने शो पर प्रतिबंध लगाने की डिमांड की है।

इस बीच ऐसी खबर आ रही है कि इन सब मामलों को देखते हुए सलमान खान की निजी और उनके घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications