Bigg Boss 13- सलमान खान का शो लव जिहाद को प्रमोट करता है इसे बैन करो- करणी सेना
सुपरस्टार सलमान खान का शो बिग बॉस इस साल अपने 13वें सीजन में पहुंच चुका है लेकिन शुरु से ही इस शो को लेकर कई तरह के विवाद सामने आ रहे हैं। इस शो को लेकर अब करणी सेना ने बैन की मांग की है और कई मंत्रियों को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है। दरअसल करणी सेना का कहना है कि ये शो भारतीय संस्कृति के खिलाफ है और ये लव जिहाद को प्रमोट करता है। बता दें कि इस शो में एक बेड पर 3 लोगों को सोना है जिसमें मेल और फीमेल दोनो साथ में सो सकते हैं।
इसी बात को लेकर करणी सेना भड़की हुई है। हालांकि मौजूदा समय में इस थीम को बदल दिया गया है। अब शो के प्रतियोगी अपनी इच्छा से जिसके साथ चाहें बेड शेयर कर सकते हैं।

कुछ दिनों पहले करणी सेना ने इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर प्रकाश जावड़ेकर को लेटर लिखकर कहा- बिग बॉस हिंदू ट्रेडिशन का नेशनल टीवी पर अपमान कर रहा है. शो लव जिहाद को प्रमोट कर रहा है। नई जेनरेशन को भटका रहा है।
शो में बहुत ज्यादा अभ्रदता है इसे फैमिली के साथ नहीं देखा जा सकता। इसके अलावा महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस को भी एक पत्र लिखा गया था। हालांकि अब थीम बदल दी गई है। बीते कुछ दिनों पर बिग बॉस 13 ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था और इसका कारण सिर्फ और सिर्फ बैन करना ही था।


Click it and Unblock the Notifications