#JustIn: ये है मोहब्बतें स्टार करण पटेल ने नशे में की बद्तमीज़ी?
ये है मोहब्बतें स्टार करण पटेल को लेकर खबरें कभी अच्छी नहीं रही हैं। वो आए दिन किसी ना किसी गलत वजह से खबरों में रहते हैं।
ये है मोहब्बतें के रमन भल्ला सीरियल में जितना चीखते चिल्लाते हैं, असल जीवन में भी कुछ अलग नहीं है। दरअसल, करण पटेल और उनका गुस्सा तो हर जगह काफी फेमस है। जब तब उनके गुस्से के किस्से हर जगह सुनाई दे ही जाते हैं।
इस बार भी उनके गुस्से ने लोगों को चौंका दिया। हालांकि बात काफी पुरानी है लेकिन किसी को पता ना चल पाई। ये वाकया है स्टार परिवार अवार्ड्स का जहां करण पटेल ने पहले एक आदमी को पीटा और फिर कहा गलती हो गई।

हुआ यूं कि स्टार परिवार अवार्ड्स में करण पटेल पता नहीं किस बात पर भड़के हुए थे और एक ऑफिस बॉय को बुरी तरह पीटने लगे। जब तक किसी को कुछ समझ आ पाता, करण उसकी काफी पिटाई कर चुके थे।
लेकिन इतनी मार पीट के बाद करण को समझ में आया कि वो किसी और को पीट रहे हैं। जी हां, गलत आदमी! उन्होंने इस आदमी को कोई और समझा और धर दिया। मतलब पीटना किसी को था और पीट किसी को दिया।
इतनी ही नहीं अपनी गलती समझ में आते ही करण ने उस पिटे हुए आदमी को सॉरी भी कहा। वैसे ये पहली बार नहीं है जब करण पटेल का गुस्सा इस तरह लोगों ने देखा। ऐसे कई किस्से हैं। कुछ तो हम आपको सुना ही देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications