करिश्मा कपूर "मेंटलहुड" में अपने शानदार अभिनय के लिए बटोर रही हैं खूब वाहवाही!
फिल्में हों या वेब दुनिया, 90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपने तीन दशक लंबे करियर में हमेशा एक दमदार परफ़ॉर्मर के रूप में खुद को साबित किया है। 90 के दशक में बैक टू बैक हिट देने वाली यह एक्ट्रेस अब ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 की 2020 की सबसे बहुप्रतीक्षित वेब सीरिज "मेंटलहुड" के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए वापसी कर चुकी हैं।
इस डिजिटल शो में डिनो मोरिया, संजय सूरी, संध्या मृदुल, शिल्पा शुक्ला भी हैं और यह शो 11 मार्च से स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर अपनी रिलीज़ के बाद से सुर्खियों में बना हुआ है।

इस डिजिटल शो को आलोचकों, करिश्मा के परिवार और विशेष रूप से उनके फैंस द्वारा बहुत सराहा जा रहा है।करिश्मा के स्टार पॉवर ने मेंटलहूड के लोकप्रियता चार्ट पर काफी ऊपर ला दिया है। यह शो भारतीय और वैश्विक सूची में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है।
शो को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया पर टिप्पणी करते हुए, करिश्मा कपूर कहती हैं, "मैं शो को मिल रही इस प्रतिक्रिया से अभिभूत महसूस कर रही हूं। मैं अपने प्यार करने वाले प्रशंसकों और दर्शकों के प्रति पूरी तरह से आभारी हूं, जिन्होंने शो को इतना प्यार दिया है। जब एकता ने मुझसे संपर्क किया, तो मेरे लिए शो को हां कहने का मुख्य कारण था। मैं चाहती थी कि हर महिला, मां, और वह महिलाएं जो मां बनने वाली हैं, यह जाने और महसूस करें कि मातृत्व कितना विशेष है और साथ ही पेरेंटिंग के उतार चढ़ाव से रूबरू करवाना था।"
करिश्मा आगे कहती हैं, "मैं सभी माताओं, पत्नियों, बेटियों और यहां तक कि पुरुषों को भी बताना चाहती थी जो वे अकेले नहीं हैं। चूंकि यह शो का मूल आधार है, इसीलिए मैं मेंटलहुड का हिस्सा बनने को तैयार हो गई। मुझे खुशी है कि इस शो ने भारत और विदेशों में दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है और मुझे उम्मीद है कि लोग इस शो को देखना जारी रखेंगे और इसे प्यार करते रहेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications
