..................... खतरों के खिलाड़ी सीज़न 10 की विजेता करिश्मा तन्ना | Karishma Tanna wins Khatron Ke Khiladi Season 10 trophy, beats Karan Patel and Dharmesh Yelande - Hindi Filmibeat

खतरों के खिलाड़ी सीज़न 10 की विजेता करिश्मा तन्ना, जीती इतनी बड़ी ईनाम राशि

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी के विजेता की घोषणा हो चुकी है। शो के फाइनल स्टंट में करण पटेल और धर्मेश येलांडे को पछाड़ कर करिश्मा तन्ना ने सीज़न 10 के विजेता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस साल शो की शूटिंग बल्गारिया में हुई थी और ये सीज़न लोगों को काफी पसंद आया।

करिश्मा में ईनाम में एक कार और 20 लाख रूपये की रकम जीती है। शो की शूटिंग बुल्गारिया में कोराना महामारी के पहले ही हो चुकी थी। हालांकि लॉकडाउन के बीच शो को बंद कर दिया गया था और हाल ही में नए एपिसोड्स का प्रसारण हुआ।

karishma-tanna-wins-khatron-ke-khiladi-season-10-trophy-beats-karan-patel-and-dharmesh-yelande

इस शो में आने से पहले करिश्मा तन्ना काफी डरी हुई थीं। लेकिन शो में करिश्मा तन्ना के बेहतरीन परफॉर्मेंस से हर कोई दंग रह गया। करिश्मा सारे स्टंट ऐसे कर देती थीं जैसे उन्होंने ये सब पहले कर रखा हो।

रोहित शेट्टी भी शो में कई बार करिश्मा की तारीफ करते हुए ये कह चुके हैं कि करिश्मा की सबसे अच्छी आदत ये है कि ना ही वो किसी चीज़ के लिए मना करती हैं और ना हिम्मत हारती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X