खतरों के खिलाड़ी सीज़न 10 की विजेता हैं करिश्मा तन्ना, जानिए किसको दी कड़ी टक्कर
रोहित शेट्टी का स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी अभी टेलीकास्ट हो रहा है लेकिन शो की शूटिंग काफी पहले ही खत्म हो चुकी है और अब शो के विजेता का नाम भी लीक हो चुका है। सोशल मीडिया पर खबर है कि शो की विजेता हैं करिश्मा तन्ना।
हालांकि इस शो को जीतने के लिए करिश्मा तन्ना को करण पटेल से कड़ी टक्कर मिली है। साथ ही तेजस्वी प्रकाश, अमृता खानविलकर और शिविन नारंग जैसे स्ट्रॉन्ग खिलाड़ियों ने भी अपना बेहतरीन दिया।

इस शो में आने से पहले करिश्मा तन्ना काफी डरी हुई थीं। लेकिन शो में करिश्मा तन्ना के बेहतरीन परफॉर्मेंस से हर कोई दंग रह गया। करिश्मा सारे स्टंट ऐसे कर देती थीं जैसे उन्होंने ये सब पहले कर रखा हो।
रोहित शेट्टी भी शो में कई बार करिश्मा की तारीफ करते हुए ये कह चुके हैं कि करिश्मा की सबसे अच्छी आदत ये है कि ना ही वो किसी चीज़ के लिए मना करती हैं और ना हिम्मत हारती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
