बिग बॅास फेम करिश्मा तन्ना की फरवरी 2022 में शादी, इस बिजनेस मैन से हुई सगाई !
अंकिता लोखंडे के बाद बिग बॅास फेम करिश्मा तन्ना भी शादी करने जा रही हैं। करिश्मा तन्ना कई सालों से अपने एक खास दोस्त को डेट कर रही हैं। कोरोना लॉकडाउन के दौरान करिश्मा तन्ना ने शादी करने का अहम फैसला ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार करिश्मा तन्ना अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ शादी के बंधन में बंध रही हैं।
करिश्मा तन्ना ने नए साल में अपनी शादी की जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। आपको बता दें कि कि 4 फरवरी 2022 के साथ करिश्मा तन्ना शादी करने जा रही हैं। हल्दी, मेहंदी और संगीत का प्रोग्राम करिश्मा तन्ना 4 फरवरी से शुरू होंगी। इसी के बीच करिश्मा तन्ना की शादी होगी।

6 फरवरी 2022 को करिश्मा तन्ना और वरुण अपने परिवार और इंडस्ट्री के लिए बड़ा रिसेप्शन करेंगे। कोरोना वायरस के बीच करिश्मा तन्ना ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ 12 नवंबर को सगाई कर ली है। इस सगाई में केवल परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि कुछ साल से करिश्मा तन्ना और वरुण एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ समय पहले करिश्मा तन्ना और वरुण की भी कई तस्वीरें भी सामने आयी थीं।
करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी शादी की तैयारी में काफी बिजी हैं। करिश्मा तन्ना जल्द ही अपनी शादी का ऐलान कर सकती हैं। करिश्मा तन्ना के होने वाले पति वरुण बंगेरा बिजनेस मैन हैं। जो कि एक कंपनी में डायरेक्टर हैं। क्रॅामन दोस्त के जरिए वरुण और करिश्मा तन्ना की मुलाकात हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications











