42 की उम्र में पहली बार प्रेग्नेंट हुई ये टॉप एक्ट्रेस, स्मृति ईरानी ने गुड न्यूज पर कर दिया ऐसा कमेंट
Karishma Tanna Pregnant: अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ एक ऐसी गुड न्यूज़ शेयर की है जिसे सुनकर उनके फैंस का दिल गार्डन गार्डन हो गया है। दरअसल, करिश्मा तन्ना ने बेहद प्यारी तस्वीरों के साथ अपनी पहली प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है।

करिश्मा तन्ना ने शेयर की प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज़
करिश्मा तन्ना और उनके बिजनेसमैन पति वरुण बघेरा ने स्पेशल प्रेग्नेंसी फोटोशूट की तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर कर दी हैं। पोस्ट करते ही मिनटों में सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो गया और नेटिजंस से लेकर सेलेब्स सभी इस कपल पर बधाईयां और शुभकामनाएं बरसाने लगे।
स्मृति ईरानी के कमेंट पर अटकी सभी की नजरें
करिश्मा तन्ना और वरुण बघेरा को दलजीत कौर, खुशी कपूर, धनाश्री, जैसमीन भसीन, दीया मिर्जा, भूमि पेडनेकर से लेकर मनीष पॉल और अनीता हसनंदानी तक तमाम सेलेब्स बधाईयां दे रहे हैं। इसी बीच स्मृति ईरानी के कमेंट ने भी सभी का दिल जीत लिया है। स्मृति ईरानी ने कपल को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "बधाई हो.. ईश्वर का आशीर्वाद बना रहे।"
शादी के चार सालों बाद फैमिली प्लानिंग
बता दें कि करिश्मा तनान और वरुण बघेरा ने फरवरी 2022 में शादी की थी। शादी के चार सालों बाद इस कपल ने फैमिली प्लानिंग की है। करिश्मा तन्ना की उम्र 42 साल है और ऐसे में उनके इस फैसले से उनके फैंस काफी खुश दिखाई दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











