एक्स कपल ने सड़क पर किया हंगामा..लड़े-झगड़े और फिर...

By Shivani Verma

एक समय था कि टेलिवीज़न के सबसे प्यारे कपल की लिस्ट में करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल का नाम काफी ऊपर आता था। लेकिन उनके ब्रेकअप ने उन्हें इस लिस्ट से बाहर कर दिया। इन दोनों का ब्रेकअप तो हो गया लेकिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में आना बंद नहीं हुआ।

Karishma-Upen

हाल ही में उपने और करिश्मा को मुंबई की सड़क पर एक दूसरे के साथ लड़ते देखा गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 11 बजे सड़क पर करिश्मा उपेन को कार में बैठने की रिक्वेस्ट कर रही थीं।

लेकिन जब वे नहीं मानें तो करिश्मा ने अपनी दोस्त से कहा कि वह कार में बैठने के लिए तैयार नहीं है, बहुत जिद्दी है। हालांकि कुछ मिनट बाद उपेन कार में तो बैठ गए, लेकिन दोनों के बीच बहस तब भी जारी थी। थोड़ी देर बाद करिश्मा कार से रोते रोते बाहर निकलीं।

आज तो ये वीडियो बार बार देखो..मां बनने से पहले बेटी को मना रही एक्ट्रेस!

फिर उपेन भी बाहर निकल आए और दोनों फुटपाथ पर बैठ गए। दोनों फिर कार में बैठे। लेकिन इस बार भी बाहर निकल आए। ड्रामा यहीं खत्म नहीं हुआ।

हिना खान का नया 'पार्टनर'..पोस्ट की सेल्फी!

उपेन ने अपनी बीएमडब्ल्यू कार मंगाई और करिश्मा के साथ उसमें बैठकर निकल गए। लेकिन कुछ मिनट बाद ही उन्हें पैदल वापस आते देखा गया। फिर उन्होंने कैब हायर की और वहां से रवाना हुए।

आपको बता दें कि उपेन और करिश्मा की लव स्टोरी बिग बॉस में शुरू हुई थी। वहीं उपेन ने करिश्मा को प्रपोज़ भी किया था। इन दोनों ने कुछ समय एक-दूसरे को डेट किया और फिर बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X