कैटरीना कैफ के टक्कर की निकलीं करिश्मा तन्ना
[हॉलीवुड] कैटरीना कैफ ने हाल ही में जैकी चैन के साथ अपना पहला इंटरनेशल प्रोजेक्ट साईन किया है। ये एक चाईनीज़ फिल्म है जिसका नाम है कुंग फू योगा। अब कैटरीना कैफ के बाद एक और चाईनीज़ डायरेक्टर ने एक इंडियन स्टार को साईन किया है। वो है हमारा नच बलिए कपल करिश्मा और उपेन।
लोग उनके प्यार को झूठा कहें, सच्चा कहें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि फिलहाल उपेन करिश्मा ने अपना पहला इंटरनेशनल प्रोजेक्ट साईन कर लिया है। इस बात की जानकारी करिश्मा और उपेन ने पूरी दुनिया को चिल्ला चिल्ला कर दी। इतना ही नहीं करिश्मा और उपेन जल्द ही अपनी इस फिल्म की शूटिंग के लिए चाईना जाने वाले हैं।
[नच बलिए 7: कैसा नच कैसा बलिए, इस एक्टर की 'तीन बीवियां' पहुंची शो पर!]
उपेन और करिश्मा दोनों को बिग बॉस के बाद दर्शकों का खूब प्यार मिला। हालांकि नच बलिए के दौरान उन्हें काफी शक और आरोपों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं एक लाई डिटेक्टर टेस्ट के दौरान दिए गए करिश्मा तन्ना के सारे जवाब गलत निकले थे जिस पर वो बिफर गई थीं।
[हॉलीवुड में ऐश्वर्या से भी ज़्यादा है प्रियंका चोपड़ा का प्राइज़!]
लेकिन अब इन सब बातों का क्या फायदा, दोनों ही फिलहाल अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं।


Click it and Unblock the Notifications












