Karishma Tanna दिवाली पार्टी: ऋतिक की एक्स वाइफ सुजैन खान का जलवा, लाल सूट में बॉयफ्रेंड के साथ

Karishma Tanna , Sussanne Lhan,

टीवी की नागिन करिश्मा तन्ना ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली का शानदार जश्न मनाया। दिवाली 2022 की आलीशान पार्टी करिश्मा ने दी। ऐसे में प्री-दिवाली की इस पार्टी में बॅालीवुड और टीवी के कई सारे लोकप्रिय चेहरे दिखाई दिए। लेकिन इस पूरी पार्टी में ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान हाईलाइट हुईं। यहां पर वह अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी के साथ पहुंची। अपने चेहरे की खुशी और पंजाबी ड्रेस में सुजैन खान दिवाली सेलिब्रेशन के लिए पूरी तरह से तैयार दिखाई दीं।

अर्सलान गोनी और सुजैन खान एक साथ

अर्सलान गोनी और सुजैन खान एक साथ

रेड कलर के आउटफिट में सुजैन का लुक जबरदस्त दिखाई दिया। अर्सलान गोनी ने काले रंग का कुर्ता पजामा से खुद को स्टाइल किया। अर्सलान और सुजैन दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों कैमरे के सामने कई बार अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं।

करिश्मा तन्ना दिवाली पार्टी लुक

करिश्मा तन्ना दिवाली पार्टी लुक

शुक्रवार को करिश्मा ने इस पार्टी का आयोजन किया। एकता कपूर,रिधि डोगरा के साथ कई स्टार्स ने करिश्मा की इस पार्टी में स्टाइलिश एंट्री मारी।

एकता कपूर का देसी स्टाइल

एकता कपूर का देसी स्टाइल

एकता कपूर ने भी खुद को देसी रंग में स्टाइल किया। करिश्मा तन्ना ने अपने पति वरुण बंगेरा के साथ कैमरे के लिए पोज दिए। करिश्मा तन्ना के पति वरुण बिजनेसमैन हैं। दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई। दोस्ती से यह सिलसिला प्यार और फिर शादी तक पहुंच गया। करिश्मा तन्ना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पति अभी भी उन्हें गर्लफ्रेंड की तरह ट्रीट करते हैं।

अपने पति के साथ करिश्मा तन्ना -दिवाली फोटो

अपने पति के साथ करिश्मा तन्ना -दिवाली फोटो

करिश्मा तन्ना ने सफेद रंग के लंहगे में खुद को दिवाली के लिए तैयार किया। वरुण भी करिश्मा के कपड़ों से मैच खाते हुए रंग और डिजाइन वाले शॉर्ट सफेद कुर्ता में परफेक्ट पति बनकर पोज दे रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X