Dalljiet Kaur ने अपने पति को सबक सिखाने के लिए लिया कानून का सहारा, Karishma Tanna ने दिया साथ

Karishma Tanna Supports Dalljiet Kaur: दलजीत कौर और उनके पति निखिल पटेल की शादी में दरार आ गई है और यही अपडेट इन दिनों खबरों में छाया हुआ है। एक्ट्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट से लेकर निखिल पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने का आरोप लगाने तक। इस कहानी में कई मोड़ देखने को मिल रहे हैं।
निखिल पटेल ने हाल ही में अपने रिश्ते को खत्म करने की घोषणा की और दलजीत को कानूनी नोटिस भेजने की धमकी दी। हालांकि दलजीत ने अपने अलगाव की खबरों पर ऑफिशियली रूप से कोई रिएक्शन नहीं दिया है, लेकिन अब हालिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एक्ट्रेस ने कानूनी रास्ता अपनाते हुए निखिल पटेल को कानूनी नोटिस भेजा है।
दलजीत कौर द्वारा जारी किए गए इस स्टे ऑर्डर में कहा गया है कि निखिल एक्ट्रेस को जाने के लिए नहीं कह सकते और ना ही उनका सामान फेंक सकते हैं। यह खबर पूरे इंटरनेट पर छाई हुई है। करिश्मा तन्ना ने भी इस पर रिएक्शन दिया है और इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।
इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर करते हुए करिश्मा ने दलजीत को अपना सपोर्ट दिया है और कहा है कि वह हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी। करिश्मा ने दलजीत के साथ गलत करने के लिए निखिल को भी आड़े हाथों लिया। एक्ट्रेस लिखती हैं, 'जो कुछ भी हुआ वह नहीं होना चाहिए था। मेरा पूरा सपोर्ट मेरी सबसे प्यारी दोस्त दलजीत के साथ है। इस आदमी ने उसके साथ गलत किया है और मैं अंत तक उसके साथ खड़ी रहूंगी। मजबूत महिलाएं बदला नहीं लेतीं। वे आगे बढ़ जाती हैं और कर्म को अपना काम करने देती हैं!!'
अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर इसे रीपोस्ट करते हुए, दलजीत ने एक्ट्रेस को धन्यवाद दिया और लिखा, 'एक दिन आएगा केटी। शुक्रिया!'
हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए गए एक इंटरव्यू में निखिल ने साफ किया था कि दलजीत के साथ उनकी शादी खत्म हो चुकी है और भले ही इसका सांस्कृतिक महत्व था, लेकिन केन्या में यह कानूनी नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications












