42 की उम्र में मां बनने जा रही ये हसीना, पेंसिल हील पहन की शॉवर पार्टी!
Karishma Tanna Baby Shower Photos: करिश्मा तन्ना टीवी इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि अभी के वक्त में वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी ज्यादा एक्टिव भी नजर आती है। लेकिन अपने करियर को साइड रख कर इस समय वह अपनी प्रेगनेंसी एंजॉय कर रही है और 42 साल की उम्र में जल्दी ही वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली है।

करिश्मा तन्ना की डिलीवरी अगस्त 2026 में होगी और उससे पहले उन्होंने अपने दोस्तों के लिए बेबी शॉवर रखा है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती हुई भी नजर आ रही है। फैंस भी इन तस्वीरों को देखने के बाद में उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।
दिलजीत कौर ने लुटाया करिश्मा पर प्यार
हाल ही में टीवी अभिनेत्री दिलजीत कौर ने करिश्मा तन्ना के बेबी शावर की तस्वीरों को शेयर किया है। इसमें वरुण और करिश्मा फुल पार्टी मोड में नजर आए। तस्वीरों को शेयर करते हुए दिलजीत ने बहुत ही इमोशनल पोस्ट लिखा कि "कल रात तुम उन पेंसिल हील्स और सेक्सी आउटफिट में काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।"
दिलजीत कौर ने अपने कैप्शन में आगे लिखा कि "तुम और वरुण हमेशा से इसी के लिए ही बने थे। ये प्यार और ये जुनून। तुम दोनों तो हमेशा से ही पेरेंट्स की तरह रहते हो और तुमने इसको बखूबी निभाया भी है। वह नाना मेहमान जो जल्दी ही इस दुनिया में कदम रखेंगी वह पहले से ही प्यार से भरा हुआ है। जेंडर छोड़ ही दो यह बच्चा कितना लंबा होगा?"


Click it and Unblock the Notifications