..................... Karishma Kotak out from Bigg Boss, बिगबॉस के घर में जादू, छूमंतर हुईं करिश्‍मा - Hindi Filmibeat

बिगबॉस के घर में जादू, छूमंतर हुईं करिश्‍मा

By Ajay Mohan

लोनावला। बिग बॉस के घर में बुधवार की रात एक ऐसा जादू हुआ कि घर की सबसे स्‍वीट और सबसे खूबसूरत कन्‍या करिश्‍मा कोटक छू-मंतर हो गईं। करिश्‍मा के बाहर होने की वजह से सभी घर वाले शॉक रह गये। किसी को यकीन नहीं था कि वो इस बार आउट हो जायेंगी। असल में इस बार बगैर नॉमिनेशन हीं कोई बाहर हुआ है। वैसे करिश्‍मा के अलावा दो अन्‍य कन्‍याएं बाल-बाल बच गईं। वो थीं सपना और सना।

हुआ यूं कि बिग बॉस के घर में एक मैजिक शो का आयोजन किया गया, जिसमें जादूगर ने तीन डिब्‍बों में करिश्‍मा, सना और सपना को रखा। दो बार उन्‍हें गायब करने के प्रयास किये लेकिन तीनों गायब नहीं हुईं। तीसरी बार सपना और सना तो वापस आ गईं, लेकिन करिश्‍मा छू-मंतर हो गईं। जादू खत्‍म होते ही जादूगर ने अपना बोरिया बिस्‍तर समेटा और चलता बना। देखें बिग बॉस की और तस्‍वीरें।

जादूगर के जाने के बाद सभी घर वाले करिश्‍मा को ढूंढ़ने लगे। किसी ने कहा बेड के नीचे होगी तो कोई बोला बाथरूम में तो किसी ने तीन-बंदर के पास उन्‍हें खोजा। तभी अनाउंसमेंट हुआ कि घर से बेघर करने की प्रक्रिया संपन्‍न हुई। इस प्रक्रिया से घर में मौजूद बेहद निराशे हुए। थोड़ी ही देर बाद करिश्‍मा ने घर में लगे पीसीओ बूथ पर फोन किया और सभी घर वालों को बाय बोला। उनका फोन राजीव ने उठाया, जबकि फोन करिश्‍मा के पूर्व ब्‍वॉयफ्रेंड निकेतन उठाना चाहते थे। इस वजह से निकेतन और राजीव के बीव गर्मागर्मी भी हुई।

घर से बाहर निकलने के बाद टीवी कॉम्‍पेरर करिश्‍मा कोटक ने कहा कि उनका बाहर होना खुद उनके लिये आश्‍चर्यजनक था। खैर कुल मिलाकर करिश्‍मा काफी खुश हैं और अंत में उन्‍होंने कहा कि वो बिग बॉस के घर में अपने अनुभवों को कभी भुला नहीं पायेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X