7 साल बाद करिश्मा कपूर का धमाकेदार कमबैक, बोल्ड होगा किरदार, तस्वीरें Viral
लंबे समय बाद एक बार फिर करिश्मा कपूर पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। यहां मामला छोटे पर्दे या फिर फिल्म का नहीं है। बल्कि करिश्मा कपूर एकता कपूर की ओटीटी ऑल्ट बालाजी के साथ जुड़ने जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक करिश्मा मेंटलहूड वेब सीरीज का हिस्सा बन गई हैं।
इस सीरीज में उनका नाम मीरा शर्मा होगा। एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर करिश्मा कपूर के किरदार की एक झलक पेश की है। जहां पर करिश्मा परेशान मां के तौर पर नजर आ रही हैं। तीन बच्चें उनके पीछे शरारत करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
करिश्मा का किरदार मीरा छोटे शहर से मुंबई आती है और यहां पर वह बाकी महिलाओं के बीच अपनी पहचान कायम करने की कोशिश करती है।ऐसा माना जा रहा है कि ये वेब सीरीज लोकप्रिय अमेरिकन टीवी सीरीज प्रिटी लिटिल लायर्स के हिंदी वेब सीरीज की प्लानिंग एकता ने की है।

इस टीवी सीरीज में पांच लड़कियों की कहानी को दिखाया गया था। लेकिन एकता इसे बदलकर पांच ग्लैमरस मॅाम की कहानी से जोड़ दिया है। फिलहाल ये बात सामने नहीं आयी है कि ये वेब सीरीज बोल्ड होगी या नहीं।
लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि एकता के अब तक की 90 प्रतिशत वेब सीरीज बोल्डनेस की तरफ इशारा करती रही हैं। गौरतलब है कि 7 साल पहले विक्रम भट्ट की फिल्म डैंजरस इश्क से करिश्मा कपूर ने बड़े पर्दे पर वापसी की।
हालांकि उनकी ये कोशिश नाकाम रही। करिश्मा बॅाम्बे वेल्वेट और जीरो फिल्म में गेस्ट की भूमिका में दिखाई दीं। फिलहाल यहां देखिए करिश्मा की ऐसी तस्वीरें जो ये साबित करती हैं कि वह एक जमाने में भारतीय सिनेमा की बेहद ग्लैमरस स्टार्स में से एक थीं।


Click it and Unblock the Notifications