..................... Karishma Kapoor lead role Ekta kapoor Web series Alt Balaji - Hindi Filmibeat

7 साल बाद बोल्ड प्रोजेक्ट से करिश्मा कपूर की वापसी, ऐसी तस्वीरें हो रही हैं वायरल !

By Prachi Dixit

तकरीबन 7 साल पहले विक्रम भट्ट की फिल्म डैंजरस इश्क से करिश्मा कपूर ने बड़े पर्दे पर वापसी की। हालांकि उनकी ये कोशिश नाकाम रही। करिश्मा बॅाम्बे वेल्वेट और जीरो फिल्म में गेस्ट की भूमिका में दिखाई दीं।

अब वह एक बार फिर इसी तरह अपने कदम बढ़ा रही हैं। इस बार वह फिल्म या टीवी में नहीं बल्कि वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। करिश्मा बहुत जल्द एकता कपूर की ओटीटी ऑल्ट बालाजी के साथ जुड़ने जा रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक करिश्मा एक बोल्ड वेब सीरीज का हिस्सा बनेंगी।

karishma kapoor

लोकप्रिय अमेरिकन टीवी सीरीज प्रिटी लिटिल लायर्स के हिंदी वेब सीरीज की प्लानिंग एकता ने की है। इस टीवी सीरीज में पांच लड़कियों की कहानी को दिखाया गया था। लेकिन एकता इसे बदलकर पांच ग्लैमरस मॅाम की कहानी से जोड़ देंगी। फिलहाल ये बात सामने नहीं आयी है कि ये वेब सीरीज बोल्ड होगी या नहीं। लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि एकता के अब तक की 90 प्रतिशत वेब सीरीज बोल्डनेस की तरफ इशारा करती रही हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि करिश्मा कपूर भी कमबैक में बोल्ड होती हुई दिखाई दे सकती हैं। फिलहाल यहां देखिए करिश्मा की ऐसी तस्वीरें जो ये साबित करती हैं कि वह एक जमाने में भारतीय सिनेमा की बेहद ग्लैमरस स्टार्स में से एक थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X