'करिश्मा का करिश्मा' फेम एक्ट्रेस झनक शुक्ला बंधी शादी के बंधन में, बॉयफ्रेंड संग लिए सात फेरे

Jhanak Shukla

Karishma Ka Karishma Fame actress Jhanak Shukla gets married: करिश्मा का करिश्मा एक मोस्ट पॉपुलर टीवी शो रहा है। इस टीवी शो में चाइल्ड एक्ट्रेस करिश्मा का किरदार झनक शुक्ला निभा रही थीं। इस शो से झनक शुक्ला को जमकर पॉपुलेरिटी मिली।

झनक ने कई टीवी शोज के साथ ही फिल्में भी की हैं। वह शाहरुख खान के साथ 'कल हो ना हो' फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। बता दें कि अब झनक काफी बड़ी हो गई हैं और हाल ही में उन्होंने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग शादी भी की है जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

सोशल मीडिया पर छाया झनक का वेडिंग वीडियो
28 साल की झनक शुक्ला हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। झनक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की एक बहुत ही खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि झनक तैयार होती नजर आ रही हैं वहीं उनके दूल्हे राजा भी सजते दिखाई दे रहे हैं। शादी की तैयारियां वरमाला और विदाई तक का यह खूबसूरत वीडियो फैन्स का दिल जीत रहा है।

झनक लंबे समय से स्वप्निल को कर रही थीं डेट
बता दें कि झनक लंबे समय से स्वप्निल सूर्यवंशी को डेट कर रही थीं। झनक ने अपने बॉयफ्रेंड संग कई तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन दोनों का वेडिंग वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। झनक के इस वीडियो पर यूजर्स के कमेंट्स की लंबी लाइन लग गई है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा- नए सफर की शुभकामनाएं तो वहीं दूसरे ने लिखा- कितनी बड़ी हो गई है करिश्मा। आपको बता दें कि झनक शुक्ला पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सुप्रिया शुक्ला की बेटी हैं जिस वजह से वह काफी पॉपुलर हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X