बिग बॉस में आकर पछता रही थीं करीना, कहा अब कभी नहीं आएंगी!
बिग बॉस 7 में अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने के लिए हर साल हर एक एक्टर आता है। हाल ही में बिग बॉस 7 में अपनी फिल्म गोरी तेरे प्यार में का प्रमोशन करने के लिए करीना कपूर भी बिग बॉस का हिस्सा बनीं। करीना कपूर ने बिग बॉस के घर के अंदर जाकर प्रतिभागियों के साथ कुछ गेम्स भी खेले और उन्हें कुछ टास्क करने के लिए भी दिये। करीना कपूर के बिग बॉस के घर में आने से सलमान खान भी बेहद खुश थे। सलमान खान ने करीना कपूर और इमरान खान के साथ मिलकर खूब मस्ती की। लेकिन करीना को इतना सताया कि करीना आखिरकार ये कहने लगीं कि वो दोबारा कभी बिग बॉस में नहीं आएंगी।
करीना कपूर खान और इमरान खान जब बिग बॉस में पहुंचे तो सलमान खान ने उनका स्वागत करते हुए करीना को करीना पटौदी कहकर बुलाया। लेकिन करीना ने उसके बाद सलमान खान से कहा कि वो तभी ये शो शुरु करेंगी जब सलमान खान उनसे कुछ वादे करेंगे। सलमान के पूछने पर करीना ने कहा कि वो दबंग 10 की स्क्रिप्ट लेकर उसकी कसम खाएं और कहें कि वो करीना का या उनके पति का मजाक नहीं उड़ाएंगे और सैफ का तो नाम भी नहीं लेंगे। सलमान ने कहा कि वो सैफ का नाम नहीं लेंगे लेकिन करीना तो उनकी पत्नी हैं तो वै ऐसा क्यों कह रही हैं।
बाद में करीना कपूर को कई बार सलमान खान ने इतना झेलाया कि करीना खुद ही इतनी परेशान हो गयीं और उन्होंने कहा कि वो कभी बिग बॉस में नहीं आएंगी। सलमान खान के साथ मिलकर इमरान ने भी करीना को काफी परेशान किया। करीना ने भी कोशिश की सलमान की टांग खींचने की लेकिन सलमान हर बात को मजाक में टाल गये।


Click it and Unblock the Notifications











