करिश्मा कपूर के शो "मेंटलहुड" के सेट पर पहुंची करीना कपूर खान- दिया प्यारा सा मैसेज- VIDEO

By Staff

ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 का चर्चित वेब शो "मेंटलहूड" 11 मार्च 2020 को रिलीज़ हो चुका है। इस शो में यह साफ तौर पर दिखाया गया है कि इस आधुनिक दुनिया में एक मां होना मजेदार एडवेंचरस राइड की तरह है। यह सीरिज अपनी घोषणा के बाद से ही खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

निर्माताओं ने हाल ही में एक वीडियो जारी किया है जिसमें करीना कपूर खान मेंटलहुड के सेट पर अपनी बहन करिश्मा कपूर की वापसी के लिए तहे दिल से खुश नजर आ रही हैं। बता दें, करिश्मा कपूर एक लंबे अंतराल के बाद अभिनय में वापस आई हैं। लिहाजा, फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

Mentalhood

निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा,"#Bebo is all hearts for #Lolo's comeback on #Mentalhood, are you too? 😍#Mentalhood, streaming now on #ALTBalaji."

इस सीरिज ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है और उन्हें वास्तविक जीवन के उदाहरणों से जोड़कर रखा है जिससे हम सभी संबंधित महसूस कर सकते हैं। इस सीरीज़ को आईएमडीबी पर 9.6 / 10 की रेटिंग मिली है। और अब आप निश्चित रूप से जानते हैं कि आपको वीकेंड में किस तरह वक़्त बिताना है। एकता और करीना की जोड़ी ने अपने दर्शकों को सबसे बेहतरीन प्रोजेक्ट में से एक वीरे दी वेडिंग और उड़ता पंजाब दी है। और दोनों एक गहरी दोस्ती साझा करते हैं।

मेंटलहुड को पॉजिटिव समीक्षा मिल रही है और इसे दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। यह श्रृंखला अब ऑल्ट बालाजी और ज़ी5 पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X