भगवान गणेश से प्रार्थना करती नज़र आएंगी पवित्र रिश्ता में बेबो

Kareena Kapoor
बॉडीगार्ड बेबो यानी करीना कपूर के चाहने वालों के लिए एक बड़ी खबर हैं कि ये बॉलीवुड दीवा रविवार, 28 अगस्त को शाम 7.30 बजे जी टीवी के बेस्ट प्राइम टाइम शो पवित्र रिश्ता में देशमुख परिवार के साथ नज़र आने वाली हैं। यह इस एपीसोड में वो आपकी फेवरेट जोड़ी मानव-अर्चना के साथ आरती करते दिखाई देंगी।

अब अपने घर में खूबसूरत मेहमान करीना को देख कर वो काफी खुश हो जाते हैं। हम आपको बता दें कि करीना पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जो अपनी फिल्म बॉडीगार्ड के प्रमोशन में किसी कार्यक्रम में नज़र आएंगी।

जैसा कि आपसभी को पता है कि अर्चना और मानव भगवान गणेश जी को अपनी हर खुशी और तकलीफ में याद करते हैं। साथ ही बेबो भी भगवान श्री गणेश से अपनी फिल्म की सफलता के लिए कामना करती हुई नज़र आएंगी साथ ही वह मानव और अर्चना के साथ आरती भी गाएंगी।

गणेश उत्सव के इस पावन अवसर पर आप इस कार्यक्रम में करीना ही नहीं बल्कि टीवी के अन्य सितरों को भी गणेश जी की भक्ति करते देख सकते हैं।

देखिए गणेश उत्सव स्पेशल पवित्र रिश्ता का महाएपिसोड रविवार , 28 अगस्त शाम 7.30 बजे सिर्फ जी टीवी पर।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X