करीना कपूर ने नच बलिए को कहा था NOoo..क्यों!
[टेलीविजन] आपको जानकर शायद आश्चर्य हो, लेकिन बता दें कि नच बलिए 7 के लिए बतौर जज बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर से भी संपर्क किया गया था। जी हां, लेकिन बेगम करीना ने इस ऑफर को सिरे से यह कहकर नकार दिया कि वे अभी टेलीविजन में एंट्री लेने के लिए तैयार नहीं है।
सूत्रों के अनुसार, नच बलिए की निर्माता एकता कपूर इस बार एक और जज को जोड़ना चाह रही थी। जिसके लिए उन्होंने करीना कपूर से संपर्क किया था। बहरहाल, करीना ने उनकी उम्मीदें तोड़ दीं।
शो से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि, करीना की टीम ने जवाब दिया कि करीना अभी अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं और वह फिलहाल अपना ध्यान फिल्मों में ही लगाना चाहती हैं। वह अपने करियर के इस प्वाइंड पर टेलीविजन में एंट्री नहीं लेना चाहती हैं।
रिव्यू- DID सुपरमॉम्स..टीवी पर गोविंदा की वापसी और डांस का तड़का
वहीं, करीना से पहले शो के निर्माताओं ने विद्या बालन को भी मनाने की कोशिश की थी। लेकिन वहां भी नाकामी मिली। आपको बता दें, शो को अपने तीन जज मिल चुके हैं.. वे हैं प्रीटि जिंटा, चेतन भगत और मास्टर मर्जी। जबकि बतौर कंटेस्टेंट आपको दिखेंगे.. करिश्मा तन्ना- उपेन पटेल, रश्मि देसाई- नंदीश सिंधु, विवियन डेसेना और उनकी पत्नी, मॉनी रॉय- मोहित रैना, ईशा देओल और उनके पति, बरूण सोबती और उनकी पत्नी।
करीना कपूर की बात करें तो फिलहाल करीना सलमान खान के साथ बजरंगी भाईजान, और आलिया भट्ट, शाहिद कपूर के साथ उड़ता पंजाब में नजर आएंगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड और टेलीविजन की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

