ईद से पहले 80 करोड़ में होगा इस खान का ब्लॅाकबस्टर डेब्यू, नाम जानकर चौंक जायेंगे !

By Prachi Dixit

टीवी की दुनिया में एक और सुपरहिट खान की एंट्री होने जा रही है। हम बात कर रहे हैं करीना कपूर खान की। जी हां, करीना कपूर खान जल्द ही अपना टीवी डेब्यू करने जा रही हैं। कई दिनों से इस बात की चर्चा थी कि करीना कपूर खान जी टीवी के शो डांस इंडिया डांस को जज करते हुए नजर आयेंगी। मिली जानकारी के अनुसार अब ये पूरी तरह से तय हो गया है। करीना ने चैनल के साथ अपना करार भी साइन कर दिया है।

डांस इंडिया डांस के सातवें सीजन में करीना के साथ कोरियोग्राफर बास्को और रैपर रफ्तार नजर आने वाले हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ईद से पहले इसे टेलीकास्ट कर दिया जाएगा। तीन महीने के इस शो के लिए चैनल करीना को मोटी रकम देने के लिए तैयारी कर चुकी है।

kareena kapoor khan

तीन महीने के इस शो के कुल मिलाकर 25 से 28 एपिसोड होंगे। हर दिन इसके दो एपिसोड शूट किए जायेंगे। करीना को हर एपिसोड के लिए तकरीबन 3 करोड़ की फीस देने की प्लानिंग हो रही है। वैसे आपको बता दें कि टीवी में डेब्यू के मामले में एक्ट्रेस का लक काफी खराब रहा है।

अब तक कई बॅालीवुड स्टार्स टीवी पर अपना डेब्यू कर चुकी हैं। लेकिन लोकप्रियता फिल्म से कम ही मिली है। अगर यकीन नहीं होता तो यहां देखिए उन रियलिटी शो के नाम जो अजीब होने के कारण दर्शकों को कतई पसंद नहीं आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X