..................... Kareena Kapoor regrets not studying further, Education is very important - Hindi Filmibeat

फिल्मों के चलते करीना स्नातक से ज्यादा नहीं पढ़ पायीं

दौलत, शौहरत की बुलंदी पर बैठीं अभिेनेत्री करीना कपूर खान को आज बॉलीवुड में आये पूरे 13 साल हो चुके हैं लेकिन जहां आज सफलता उनके कदम चूम रही हैं वहीं दूसरी ओर करीना को आज भी अपनी पढ़ाई पूरी ना कर पाने का बुरी तरह से मलाल है।

करीना के पास स्नातक की डिग्री है, पर उन्हें अफसोस है कि वह आगे पढ़ाई नहीं कर पाईं। टीवी रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में अपनी आने वाली फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' के प्रचार के लिए आईं करीना ने कहा, "शहर हो या गांव पढ़ना लिखना बेहद बहुत जरूरी है और इसका असर आप में दिखाई देता है।"उन्होंने कहा, "शिक्षा बेहद जरूरी है। हमें बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए, स्कूल, कॉलेज जाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।"

करीना ने केबीसी के शो पर शो के होस्ट अमिताभ बच्चन से बात करते हुए कहा कि उन्हें साल 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में एंट्री की थी उस समय वह केवल 20 साल की थीं उन्होंने तुरंत ही अपना स्नातक खत्म ही किया था, वह आगे भी पढ़ना चाहती थीं लेकिन बाद में वह फिल्मों में इतनी व्यस्त हो गईं कि उनकी पढ़ाई छूट गई। वह कानून की छात्रा थीं, लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं कर पाईं।

करीना की फिल्म 'गोरी तेरे प्यार में' 22 नवंबर को प्रदर्शित हो रही है। पुनीत मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना के सह-कलाकार अभिनेता इमरान खान हैं। फिल्म के निर्माता करण जौहर है, कहा जा रहा है कि यह पुनीत मल्होत्रा की रीयल लव स्टोरी पर आधारित फिल्म है। फिल्म के गानों में करीना काफी सुंदर लग रही हैं देखते हैं फिल्म में वह लोगों को कितना पसंद आती हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X