करन के चलते हिरोइन करीना हुई बिंदास
जब से करीना कपूर फिल्म हिरोइन की शूटिंग कर रही हैं कहा जा रहा कि तब से करीना के अंदर एक गजब का कॉफिडेंस आ गया है और वो अपनी फिल्म की शूटिंग भी काफी बिंदास तरीके से कर रही हैं। बताया जा रहा है कि करीना कपूर ने इस फिल्म में एक सुपस्टार की भूमिका निभाई है और इस किरदार को निभाते हुए उन्होने खुद को इस फिल्म के किरदार माही के काफी करीब महसूस किया और साथ ही उन्हें अपने अंदर काफी बदलाव भी महसूस हुआ।
हाल ही में टीवी शो इंडियास गॉट टैलेंट में अपनी फिल्म हिरोइन का प्रमोशन करने पहुंची करीना कपूर ने काफी खुलकर अपनी फिल्म का प्रमोशन किया और साथ ही शो के जजेस करन जौहर, किरण खेर और मलाइका अरोड़ा खान के साथ मिलकर स्टेज पर भी काफी धमाल किया। इस शो में इतना करीना के बिंदास अंदाज की एक और वजह ये भी है कि करन जौहर और करीना कपूर काफी अच्छे दोस्त हैं और एक दूसरे के साथ काफी खुलकर बात करते हैं।
करन जौहर इस बार इंडियास गॉट टैलेंट शो के जज बने हैं और इसलिए करीना अपनी फिल्म का प्रमोशन करने इस शो पर पहुंची। करीना अपने हेयर स्टाइलिस्ट पॉम्पी के साथ इस शो में आई थीं उन्होने अपने हेयर स्टाइलिस्ट से स्टेज पर मुजरा करके भी दिखाने को कहा। पॉम्पी ने पाकीजा फिल्म के गाने इन्हीं लोगों ने ले लीना दुपट्टा मेरा पर मुजरा करके दिखाया उसके बाद करीना ने शो की जज किरण खेर के साथ एजेंट विनोद के गाने 'दिल मेरा मुफ्त का' पर खुद भी डांस किया।


Click it and Unblock the Notifications











