'हिरोइन' करीना पहुची और प्रियंका-रणबीर की बर्फी खिसक ली

By सोनिका मिश्रा

बॉलीवुड की एक्ट्रेसेस के बीच की कैट फाइट हर जगह जारी रहती है फिर चाहे वो फिल्म का सेट हो, बॉक्स ऑफिस या फिर फिल्म के प्रमोशन के लिए चुना गया टेलीविजन शो। इस बात को साबित किया हाल ही में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के सिंगिंग रियैलिटी शो 'इंडियन आइडल 6' के फिनाले में आइ करीना कपूर और प्रिंयका चोपड़ा ने।

हुआ यूं की करीना कपूर अपनी फिल्म 'बर्फी' के प्रमोशन के लिए 'इंडियन आईडल' के फिनाले में पहुंची थीं उसी शो में प्रिंयका चोपड़ा और रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'बर्फी' के प्रमोशन के लिए भी पहुंचे लेकिन खास बात ये है कि दोनों एक्ट्रेसेस ने अपनी लड़ाई को जारी रखते हुए एक दूसरे का सामना नहीं किया।

Kareena Kapoor and Priyanka Chopra

शो की शुरुआत में प्रिंयका चोपड़ा और रणबीर कपूर अपनी फिल्म 'बर्'फी के प्रमोशन के लिए आए। उन्होने शो के प्रतिभागियों को अपनी शुभकामनाएं दी और रणबीर कपूर ने राजकुमार की एक्टिंग करके वहां मौजूद सभी लोगों का मनोरंजन किया। दोनों ने तीनों फाइनलिस्ट विपुल, अमित और देवेन्द्र के परफार्मेंस देखे और उन्हें इंज्वाय भी किया। फिर शो के बीच में ही दोनों ने जजेस और इंडियन आईडल के प्रतिभागियों से इजाजत ली। उनके जाने के बाद करीना कपूर और मधुर भंडारकर अपनी फिल्म 'हिरोइन' के पमोशन के लिए पहुंचे। करीना ने ही इंडियन आइडल के विजेता विपुल को जीत की ट्राफी भी थमाई।

एक ही शो में होकर भी दोनों ने एक दूसरे का सामना नहीं किया। चूंकि ये शो का आखिरी एपिसोड था इसलिए मजबूरन दोनों को इसी एपिसोड में आना पड़ा वरना शायद ही दोनों एक ही दिन एक ही एपिसोड में आते। वैसे ताज्जुब की बात है कि कुछ समय पहले जब प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' के प्रमोशन के लिए एक शो में गई थीं तो उसी स्टूडियो में हिरोइन की शूटिग होते देख प्रिंयका खुद करीना से मिलने पहुचं गईं और दोनों ने काफी नजदीकी भी दिखाई। लेकिन इंडियन आइडल के फिनाले पर जो हुआ उसे भी झुठलाया नहीं जा सकता।

कहा ये भी जा रहा था कि पहली बार करीना कपूर और रणबीर कपूर एक साथ किसी शो में या किसी ईवेंट में नज़र आएंगे। लेकिन ऐसा भी नही हुआ। अब प्रियंका की वजह से रणबीर जल्दी चले गए या करीना की वजह से ये तो वही जानें लेकिन अफसोस इस बात का है कि दर्शकों ने इन तीनों एक्टरों को एक साथ देखने का सुनहरा मौका खो दिया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X