Koffee With Karan 8: दीपिका पादुकोण की वजह से खराब हुआ करीना कपूर का मूड,करण की लगाई क्लास!

Koffee With Karan 8: करण जौहर का शो कॉफी विथ करण हमेशा ही किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बना रहता है। शो में कई सारे गेस्ट आते हैं और बात-चीत के दौरान ऐसा कुछ हो जाता है कि शो में दिए गए जवाबों को लेकर चर्चाएं होने लगती हैं। इस बार इस चैट शो में करीना कपूर अपने प्रतिक्रियाओं की वजह से लाइमलाइट में आ गई हैं।
करण जौहर के शो में करीना का रिएक्शन-
करण जौहर का फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' का 8वां सीजन शुरुआत से धमाल मचा रहा है। करण चैट शो में अपने गेस्ट से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में सवाल पूछते हैं, जिसके जवाब अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। शो के दो एपिसोड दिखाए जा चुके हैं।
अब तीसरे एपिसोड में करीना कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी देखने को मिलेगी। शो का प्रोमो सामने आ गया है। 'कॉफी विद करण 8' के प्रोमो में करण जौहर, करीना कपूर से पूछते हैं कि क्या वह दीपिका पादुकोण को अपना कंपटीशन मानती हैं?
इसके जवाब में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर कुछ ऐसा कहती है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं रही होगी। करीना खराब मूड में करण से कहती हैं- यह आलिया का रैपिड फायर राउंड का सवाल है, मेरा नहीं। करीना के मुंह से यह जवाब सुनते ही करण ने अपनी हाजिर जवाबी का परिचय दिया। उन्होंने कहा-आ गई ना लाइन पर।
कॉफी विद करण करण जौहर का चैट शो-
कॉफी विद करण फिल्मेकर करण जौहर का चैट शो है। इस शो में अलग अलग एपिसोड में बॉलीवुड के नए नए सितारे गेस्ट के रुप में आते हैं। शो में करण सितारों ने उनकी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सवाल-जवाब करते हैं। फिर इसके बाद विवाद भी शुरु हो ही जाता है। गौरतलब है कि 'कॉफी विद करण 8' हफ्ते में सिर्फ एक दिन आता है। यह शो हर गुरुवार को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications