इस खान के सामने 'आंटी' बोलने पर भड़क गईं करीना कपूर खान, Video में देखिए क्या कहा
करीना कपूर खान लगातार अपने ग्लैमर और स्टाइल को लेकर चर्चा बटोर रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब किसी ने उन्हें आंटी बोला वो भी लाइव शो में तो क्या हुआ। इससे सभी वाकिफ हैं कि करीना कपूर खान का स्टाइल जितना बेबाक है। उतनी बेबाक वह खुद भी हैं।
बॅालीवुड में अपने कड़क इमेज को लेकर करीना कपूर खान पहचानी जाती हैं। कॅाफी विद करण में आप इसे देख चुके हैं कि कैमरे के सामने अपनी राय रखने में करीना कभी भी हिचकती नहीं है। ऐसा ही कुछ हुआ अरबाज खान के नए शो में। अरबाज अपना नया शो पिंच लेकर आ रहे हैं।

जहां पर वह स्टार्स ने सोशल मीडिया पर उन्हें मिलने वाले अजीब तरह के कमेंट पर भी चर्चा करेंगे। उनसे राय जानने की कोशिश करेंगे। इसका एक टीजर रिलीज किया गया है। जहां पर करीना खुद को आंटी कहे जाने पर भड़क जाती हैं। दो मिनट के इस वीडियो में अरबाज करीना को एक कमेंट दिखाते नजर आते हैं।
जिसमें लिखा है कि अब तुम एक आंटी हो, एक किशोरी की तरह एक्ट करना बंद करो। इसे पढ़ने पर पहले करीना मुस्कुराई। बाद में वह वीडियो में गुस्से में करारा जवाब देते हुए नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि मशहूर हस्तियां, अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के अंदर कोई भावना नहीं होती हैं। हमें सब हल्के में लेना है। ( नीचे देखिए VIDEO) और करीना कपूर खान की ग्लैमरस तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications