बॅालीवुड एक्ट्रेसेस 30 की उम्र के बाद टीवी पर चली जाती हैं, ये छोटी सोच है- करीना कपूर खान

By Prachi Dixit

करीना कपूर खान 'डांस इंडिया डांस 7' से अपना टीवी डेब्यू करने जा रही हैं। हाल ही में मीडिया से बातचीत में करीना ने इस बात का खुलासा कि बीते 6 साल से उन्हें रियलिटी शो के प्रस्ताव मिल रहे थे। लेकिन उन्होंने सभी शो के लिए साफ तौर पर इंकार कर दिया। करीना का कहना है कि जब एक्ट्रेस किसी शो के लिए हां कहती हैं तो वह शो भी उस स्तर का होना चाहिए। लोगों के बीच लोकप्रिय होना चाहिए।

मेरे ख्याल से भारत ने कभी इस तरह का डांस शो नहीं देखा है जो कई सालों से चला आ रहा है। ये खूबी मैंने सिर्फ डांस इंडिया डांस में देखी है।अगर किसी टीवी शो से मेरा डेब्यू होना था, उसके लिए एक सही शो का होना जरूरी था। मैं बहुत खुश हूं कि ये शो मैंने चुना।

kareena kapoor khan

ऐसा कहा जाता है कि बॅालीवुड एक्ट्रेसेस शादी या फिर बच्चे के बाद टीवी की तरफ अपना कदम बढ़ाती हैं। इस सवाल का करारा जवाब देते हुए करीना ने कहा कि यहां पर लोगों की सोच छोटी है। कई लोगों को लगता है कि 30 की उम्र पार करने के बाद बॅालीवुड एक्ट्रेस टीवी की तरफ कदम बढ़ाती हैं। जो कि गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X