..................... Kareena Kapoor Khan gets 3 crore for Dance India Dance - Hindi Filmibeat

DID के लिए करीना कपूर खान ने लिए करोड़ों, सलमान- अमिताभ को कड़ी टक्कर !

करीना कपूर खान ने हाल ही में डांस इंडिया डांस सीजन 7 के साथ अपना टीवी डेब्यू किया है। शो को लेकर इन दिनों वह काफी चर्चा में हैं। शो में अपने स्टाइल और लुक को लेकर वह काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। लेकिन एक बार फिर से करीना कपूर खान शो में अपनी फीस को लेकर खबरों का हिस्सा बन गई हैं।

शो लांच होने से पहले ऐसी खबर आयी थी कि करीना इस पूरे सीजन को जज करने के लिए 80 करोड़ की फीस ले रही हैं। वहीं ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना को हर एपिसोड के लिए मोटी रकम दी जा रही है। तीन महीने के इस शो के कुल मिलाकर 25 से 28 एपिसोड होंगे।

kareena kapoor khan

हर दिन इसके दो एपिसोड शूट किए जायेंगे। करीना को हर एपिसोड के लिए तकरीबन 3 करोड़ की फीस दी जा रही है। इसी के चलते करीना फीस के मामले में टीवी पर हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस बन गई हैं। इतना ही नहीं करीना अपनी इस फीस के चलते सलमान खान, अक्षय कुमार और बाकी के कई फिल्म सुपरस्टार्स का रिकॅार्ड तोड़ रही हैं।

हालांकि करीना ने अपनी फीस पर कमेंट करते हुए कहा था कि मैं नंबर्स पर यकीन नहीं रखती। मेरा मानना है कि फीमेल स्टार्स को भी बराबर का अमाउंट मिलना चाहिए। मैं समानता में यकीन रखती हूं।

बहरहाल, यहां देखिए पूरी लिस्ट कौन सा बॅालीवुड स्टार्स टीवी पर आने के लिए कितनी फीस लेते हैं...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X