80 करोड़ में करेंगी करीना कपूर खान ये डांस शो जज, ऋतिक- शाहिद का तोड़ा रिकॅार्ड !

By Prachi Dixit

करीना कपूर खान बहुत जल्द डांस इंडिया डांस रियलिटी शो के साथ टीवी पर अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वह इस शो में बतौर जज नजर आयेंगी। ऐसी खबर है कि इस शो में बतौर जज शामिल होने के लिए करीना कपूर खान ने तगड़ी फीस मांगी है। मेकर्स और करीना के टीम के बीच इसे लेकर फीस तय की जा चुकी है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक करीना को शो में काम की तय सीमा को लेकर सारी बातें तय की जा चुकी है। कई दिनों से चैनल अपने इस शो के लिए किसी नामी एक्ट्रेस की तलाश में थी। जिसकी तलाश करीना कपूर खान पर आकर थमी। तीन महीने के इस शो के लिए चैनल करीना को मोटी रकम देने के लिए तैयारी कर चुकी है।

तीन महीने के इस शो के कुल मिलाकर 25 से 28 एपिसोड होंगे। हर दिन इसके दो एपिसोड शूट किए जायेंगे। करीना को हर एपिसोड के लिए तकरीबन 3 करोड़ की फीस देने की प्लानिंग हो रही है। अगर ऐसा हुआ तो करीना को इस एक शो से तीन महीने के हिसाब से 80 करोड़ रुपए दिए जायेंगे।

Kareena Kapoor Khan

वैसे इतना तो तय है कि करीना कपूर खान इस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। हालांकि फीस पर अभी तक चैनल या फिर करीना की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। आपको बता दें कि बॅालीवुड स्टार्स को इतनी मोटी रकम मिलना हैरानी की बात नहीं है। इससे पहले भी कई सुपरस्टार्स को मोटी रकम दी जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X