80 करोड़ में करीना कपूर खान का टीवी डेब्यू, तोड़ा सलमान-शाहरुख का रिकॅार्ड !
Recommended Video
करीना कपूर खान की डिमांड इन दिनों काफी बढ़ गई है। एक तरफ उनकी बैक टू बैक सुपरहिट फिल्म तो अब वह बहुत ही जल्द टीवी सो डांस इंडिया डांस से अपना डेब्यू करने जा रही हैं। वह इस शो को जज करती हुई नजर आयेंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीना ने इस शो के हर एपिसोड के लिए कितने करोड़ की डिमांड की है।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक करीना को शो में काम की तय सीमा को लेकर सारी बातें तय की जा चुकी है। कई दिनों से चैनल अपने इस शो के लिए किसी नामी एक्ट्रेस की तलाश में थी। जिसकी तलाश करीना कपूर खान पर आकर थमी। तीन महीने के इस शो के लिए चैनल करीना को मोटी रकम देने के लिए तैयारी कर चुकी है।
तीन महीने के इस शो के कुल मिलाकर 25 से 28 एपिसोड होंगे। हर दिन इसके दो एपिसोड शूट किए जायेंगे। करीना ने हर एपिसोड के लिए तकरीबन 3 करोड़ की फीस की मांग की है। कुल मिलाकर ये फीस 80 करोड़ तक पहुंच रही है। करीना कपूर खान डांस इंडिया डांस को जज करने के साथ-साथ अंग्रेजी मीडियम शूट भी करेंगी।

उन्हें लगातार सफर करना पड़ेगा। इसके साथ-साथ करीना को यह ध्यान भी रखना पड़ेगा कि दोनों की डेट्स क्लैश न हो। करीना कपूर खान जल्द ही डांस इंडिया डांस के लिए शूटिंग शुरू कर देंगी। मुमकिन है कि जून से इस शो का आगाज होगा।
वैसे आपको बता दें कि इतनी अधिक फीस की मांग करके करीना ने सलमान से लेकर अक्षय तक का रिकॅार्ड तोड़ दिया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई सुपरस्टार्स को मोटी रकम दी जा चुकी है।


Click it and Unblock the Notifications