Video करीना कपूर ने 'रात का नशा' सॉन्ग पर दिखाया अपना सेक्सी डांस, बजने लगीं सीटियां
करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल में उनकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए हैं। कभी वह अपने फिल्म के गेटअप में नजर आ रही हैं, तो कभी वह अपने परिवार के साथ वेकेशन मनाते हुए।
इस बीच करीना कपूर खान का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को करीना कपूर के फैन पेज इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में करीना का डांस और उनकी अदा की जमकर तारीफ हो रही है।

करीना कपूर का ये वीडियो 'डांस इंडिया डांस 7' के मंच का है। अब तक इस वीडियो को 3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। करीना डांस इंडिया डांस के मंच पर अपनी पुरानी फिल्म के सांग 'रात का नशा' पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो में करीना कपूर के डांस स्टेप्स और एक्सप्रेशन्स देखने लायक है। इस सांग में करीना ब्लू रंग के ड्रेस में गजब ढा रही हैं। करीना का डांस और अदा देखकर हर तरफ सीटियां बज रही हैं।
फिलहाल करीना कपूर डांस शो में नजर नहीं आ रही हैं। अपनी आगामी फिल्मों की शूटिंग के चलते उनकी जगह बहन करिश्मा कपूर शो को जज करते हुए नजर आयेंगी। करीना 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग में लगी हैं, 24 अप्रैल 2020 को ये फिल्म रिलीज होगी। करीना के साथ इस फिल्म में इमरान खान दिखाई देंगे।
नीचे देखिए करीना का डांस Video और कुछ खास तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications