छोटे परदे पर आ सकती हैं बेबो!

अब तक छोटे परदे पर रितिक रोशन, शाहरुख खान, सलमान खान, जैसे कई सितारें आ चुके हैं। अभिनेत्रियों में प्रियंका, करिश्मा व प्रीति ने एंट्री ली है। ऐसे में खबर आ रही है कि अब बेबो भी किसी टैलेंट सर्च का हिस्सा बनने जा रही हैं। जबकि हाल ही में यह खबर आयी थी कि उन्होंने मधुर भंडारकर की फिल्म को ना इसलिए कहा क्योंकि उसके पास डेट्स की कमी थी।
उन्होंने साफतौर पर यह कहा था कि वह फिलहाल फिल्मों के ही प्रोजेक्ट्स करेंगी। लेकिन चैनल दावा कर रहा है कि जब उन लोगों ने करीना से बात की तो वह इस प्रोजेक्ट में काम करने के लिए तैयार हो गयी हैं। लेकिन फिलहाल वह इसके बारे में अभी खुलासा नहीं करेंगे, पूरी बात हो जाने के बाद ही वह इसकी घोषणा करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











