करीना कपूर ने कैट को माना अपनी भाभी, रणबीर शर्म से लाल!

करन जौहर के कॉफी विद करन के चौथे सीजन में पहले सभी सीजन से ज्यादा मस्ती हो रही है। हर बार की तरह इस बार भी करन जौहर सेलिब्रिटीज को अपने साथ कॉफी पिलाने के बहाने बुलाकर उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा कर रहे हैं। सबसे पहले एपिसोड में तो बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान को बुलाकर करन ने उनसे कई सारी पर्सनल बातें पूछीं जिनके जवाब बाहर मीडिया को सलमान कभी नहीं देते। इसके बाद दूसरे एपिसोड में करीना कपूर और उनके कजिन भाई रणबीर कपूर आ रहे हैं। दोनो के साथ भी करन ने काफी मस्त की। चूंकि हाल ही में करीना कपूर के साथ गोरी तेरे प्यार में फिल्म में की है और रणबीर कपूर के साथ भी वो जल्द ही नज़र आने वाले हैं। करन ने रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ को लेकर ढ़ेर सारी बातें कीं जिनके जवाब में करीना कपूर ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कैट को कई बार अपनी भाभी कहकर बुलाया।

करीना कपूर से जब करन जौहर ने कैटरीना कैफ के बारे में पूछा तो उन्होंने बिंदास बोला कि कैटरीना तो उनकी भाभी हैं। लेकिन वहीं उनके कैट को भाभी कहने के पीछे दो मतलब हो सकते हैं। करीना कपूर सलमान खान को भी अपना मुंह बोला भाई कहती हैं और दूसरी तरफ उनके रियल कजिन भाई रणबीर कपूर भी कैट के काफी करीब हैं। तो कुल मिलाकर करीना नो तो एक तीर से दो निशाने लगाए हैं। सलमान और रणबीर दोनों में से कोई भी कैटरीना के करीब हों लेकिन हुईं तो कैटरीना करीना की भाभी है। लेकिन फिल्हाल तो शायद करीना ने शो के दौरान अपने साथ बैठे भाई रणबीर को लेकर ही कैटरीना को भाभी बुलाया है।

करीना कपूर के कैटरीना को भाभी कहकर बुलाने पर रणबीर कपूर का चेहरा शर्म से लाल हो गया। करीना कपूर से जब करन ने ये पूछा कि अगर कभी वो किसी के साथ लेस्बियन रिलेशन बनाना चाहें तो वो किसके साथ बनाएंगी। तो इसपर करीना ने कहा कि वो कैटरीना के साथ लेस्बियन रिलेशन बनाना चाहेंगी। करीना कपूर और इमरान खान का ये एपिसोड इस शनिवार को टेलीकास्ट होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X