..................... Kareena and Ranbir shared personal life on Koffee with Karan - Hindi Filmibeat

करीना-रणबीर ने शेयर की अपनी पर्सनल लाइफ कॉफी विद करन में!

करीना कपूर और रणबीर कपूर दोनों कल रात कॉफी विद करन शो में नज़र आने वाले हैं। करीना और रणबीर भी करन जौहर के शो में जाकर अपनी निजी लाइफ से जुड़ी कई सारी बातों को शेयर करने वाले हैं। करीना कपूर जहां रणबीर कपूर की गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ को लेकर रणबीर की टांग खीचेंगी तो वहीं रणबीर कपूर भी करीना की निजी जिंदगी को लेकर कई सारी बातें शेयर करेंगे। करीना कपूर ने इस एपिसोड के दौरान कैटरीना कैफ को अपनी भाभी कहकर बुलाया और साथ ही कहा कि अगर उन्हें लेस्बियन रिलेशन बनाना हुआ तो वो कैटरीना के साथ बनाएंगी। रणबीर कपूर ने भी कैटरीना के साथ मस्ती करते हुए कहा करीना अपनी समकालीन एक्ट्रेसेस से बात तक नहीं करतीं बल्कि उनसे नफरत करती हैं।

करीना कपूर ने बताया कि मेरे काफी सारे दोस्त हैं और वो सभी इस फील्ड से बिल्कुल अलग हैं। करीना ने कहा कि वो इस इंडस्ट्री में दोस्त बनाने नहीं आई हैं। वो यहां पर काम करने आई हैं और बाकी उनके पास इतने सारे दोस्त पहले से ही हैं कि उन्हें दोस्तों की जरुरत नहीं है। करीना ने कहा कि वो एक बार अपने पति सैफ के साथ एक शूटिंग पर गयी थीं जहां पर सैफ के साथ कैटरीना भी थीं। शूट के बाद सैफ थक गये तो वो सोने चले गये फिर करीना कैटरीना के साथ कॉफी पीनें गयीं और उस दौरान वो लोग घंटों बैठकर बातें करते रहे। करीना कपूर ने इस शो के दौरान कैटरीना को अपनी भाभी भी कहकर बुलाया।

रणबीर कपूर ने करीना की इस बात पर कहा कि करीना वैसे अपनी साथ की एक्ट्रेसेस से कोई बात तक नहीं करती हैं। क्योंकि वो उन सबसे नफरत करती हैं। करीना ने कहा कि वैसे भी मैं इस इंडस्ट्री में काम करने आई हूं दोस्त बनाने नहीं। दूसरी बात ये है कि मेरे पहले से ही कई सारे दोस्त हैं। तो मुझे और दोस्त बनाने की कोई जरुरत नहीं है। कॉफी विद करन का ये एपिसोड कल रात 9 बजे स्टार वर्ल्ड पर टेलीकास्ट होगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X