इंडियन आइडल फिनाले में करीना की 'हिरोइन' और रणबीर की 'बर्फी'

सूत्रों के अनुसार ये एपिसोड लाइव होगा और इंडियन आईडल के टॉप 3 प्रतिभागियों अमित, देवेन्द्र और विपुल में से किसी एक को इस साल का इंडियन आईडल का खिताब मिलेगा। पिछले एपिसोड में चंडीगढ़ की पूर्वी सबसे कम वोट पाकर शो से बाहर हो गई थीं और अब 1 सितबंर को देश का 6वां इंडियन आईडल चुना जाएगा।पूर्वी ने शो से बाहर जाते हए कहा उन्हें लगता है कि विपुल इस बार का इंडियन आईडल जीतेंगे क्योंकि वो एक वर्सेटाईल सिंगर हैं।
करीना और रणबीर अपनी आने वाली फिल्मों के प्रमोशन के लिए आएंगे। करीना मधुर भंडारकर की फिल्म 'हिरोईन' का और रणबीर कपूर प्रिंयका के साथ आ रही फिल्म 'बर्फी 'जिसका निर्देशन अनुराग बासु ने किया है के प्रमोशन के लिए आएंगी। खबर ये भी है कि शायद निर्देशक जोया अख्तर की फिल्म में करीना और रणबीर पहली बार जोड़ी में नज़र आएंगे। फिल्हाल इस खबर की कोई पुख्ता जानकारी नहीं है लेकिन इसके बावजूद इस खबर को बहुत जोर शोर से बढ़ावा मिल रहा है।
इस बार के इंडियन आईडल में लड़को ने ही बाजी मारी है। शो के जजेस आशा ताई, अनु मलिक, सलीम मर्चेंट और सुनिधी चौहान इस बार के ईंडियन आईडल प्रतिभिगियों से बहुत खुश हैं।


Click it and Unblock the Notifications











