करीना कपूर बनेंगी पू, आमिर खान ओशो, शाहरूख - अक्षय करेंगे एक्शन, वेब सीरीज़ में छाए ए लिस्ट एक्टर्स
बॉलीवुड में इस समय वेब सीरीज़ की आंधी आई है जिसमें हर छोटा बड़ा स्टार बह रहा है। अब खबर है कि करीना कपूर भी इस नई दुनिया में कदम रखने जा रही है अपने किरदार पू के साथ। करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स ने धर्माटिक इंटरटेनमेंट खोल लिया है जो वेब सीरीज़ बनाएगी और खबर है कि करीना ही इस सीरीज़ का हिस्सा होंगी।
ये वेब सीरीज़ करीना कपूर के कभी खुशी कभी गम के किरदार पू का स्पिन ऑफ होगा। करीना को ये आईडिया पसंद भी आ चुका है और उन्होंने इसके लिए हामी भी भर दी है। वैसे बॉलीवुड के सभी ए लिस्ट स्टार, आने वाले समय में वेब सीरीज़ में दिखाई देने वाले हैं। आप भी ये पूरी लिस्ट बना लीजिए -
बात करें करीना कपूर की वेब सीरीज़ की तो करीना ने काफी पहले इस बारे में ज़िक्र करते हुए कहा था कि मेरे पास ऐसा कोई ऑफर अब तक नहीं आया लेकिन अगर आएगा तो मैं इसे ज़रूर करना चाहूंगी। पू मेरे फेवरिट किरदारों में से एक है इसलिए मैं इसे वापस करने का मौका नहीं खोना चाहती।
करीना ने साफ कहा था कि अगर कोई कहानी पू पर बनती है तो वो खुशी खुशी उसका हिस्सा बनना चाहेंगी। और अब करण जौहर, करीना कपूर की ये इच्छा पूरी कर रहे हैं। देखना है कि सीरीज़ कब और कैसे बनना शुरू होती है।


Click it and Unblock the Notifications











