So Cute..करणवीर वोहरा ने शेयर की जुड़वा बेटियों की तस्वीर
टीवी एक्टर करणवीर वोहरा के घर हाल ही दो नयी खुशियां आयीं हैं। बता दें हाल ही में उनकी पत्नी तीजे सिद्धू ने दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है।
टीवी एक्टर करणवीर वोहरा के घर हाल ही दो नयी खुशियां आयीं हैं। बता दें हाल ही में उनकी पत्नी तीजे सिद्धू ने दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है।
हाल ही में टीवी एक्टर करणवीर वोहरा दो नन्ही परियों के पिता बने हैं। जिनकी तस्वीरें करणवीर ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है।आपको बता दे कि करन की शादी को 10 साल हो चुके हैं।

करणवीर ने अपनी नन्ही परियों की तस्वीर को इन्स्टा पर शेयर करते हुए लिखा कि I got the whole world in my hands"
तस्वीर में आप करणवीर की ख़ुशी को साफ़ देख सकते हैं की, वह एक साथ दो बेटियों के पिता बनने की कितनी ख़ुशी है।करण ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि अब से सारी चीजें सेकेंडरी हो जाएंगी और बच्चे उनकी पहली प्राथमिकता होंगे जो कि अब उनके घर आ चुके हैं।
सिर्फ करण ने नहीं बल्कि उनकी पत्नी तीजे ने भी अपनी नन्ही परियों की एक तस्वीर पोस्ट की जिसमे उन्होंने लिखा कि,Welcome to the world, my little loves!
गौरतलब है कि, करण की पत्नी तीजे ने अपनी डिलेवरी से कुछ समय पहले इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी। जिसमें वो एक काउच पर आराम करती हुई नजर आ रही थीं। इसमें उन्होंने लिखा कि कैसे वो बच्चे के इस दुनिया में आने से पहले वो आराम कर रही हैं।
बता दें इन दिनों करणवीर बोहरा को कलर्स के शो नागिन में मौनी रॉय के अपोजिट नजर आ रहें हैं। हाल ही में करणवीर ब्रेक लेकर तीजे से मिलने वेंकुअर गए थे। दोनों की शादी को 11 साल हो गए और अब जाकर वो माता-पिता बने हैं।


Click it and Unblock the Notifications

