बाबा बागेश्वर के पास मां को लेकर पहुंचे करणवीर बोहरा हुए ट्रोल, लोग बोले- 'ये भी अंधभक्त निकला'

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर की फॉलोविंग लगातार बढ़ रही है और इस वक्त अभिनेता करणवीर बोहरा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में करणवीर बोहरा अपनी मां को लेकर बाबा के दरबार में पहुंचे थे।
बता दें कि करणवीर बोहरा टीवी के जाने माने सितारे हैं और उनके वहां पहुंचने से लोग भड़क गए और उनको ट्रोल कर रहे हैं। करणवीर बोहरा ने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया था। उन्होने इस वीडियो के साथ लिखा, मेरी माँ कुछ समय से उनसे मिलना चाह रही थी और उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं उनसे संपर्क कर सकता हूँ,
अपने पूरे दिल और प्रयास से हर संभव कोशिश की, फिर अचानक मेरे निर्माता @rahultewary और @sktorigins ने उनकी तस्वीर मैसेज की और घर आने के लिए कहा, ऐसा लगा जैसे वह मुझे ढूंढते हुए आया और मुझे फोन करके कहा कि आप "मुझे ढूंढ रहे थे? मैं यहां हूं।" खुशी के लिए उनसे मिलना अब तक की सबसे अच्छी बात थी, मेरे लिए काफी से भी ज्यादा। धन्यवाद @swastikproductions.
उन लोगों के लिए जिन्हें आस्था से समस्या है... अपनी आस्था का ध्यान रखें और बाकी सभी की आस्था का सम्मान करें।'' इसके बाद लोगों ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है और एक ने लिखा है, ''आप समाज में एक स्थापित व्यक्ति हैं। कृपया यह बकवास बंद करें और अंधविश्वास को बढ़ावा देना बंद करें।''
एक का कहना था, ''ये चुति#पा करना जरूरी नहीं था सीधा श्री हनुमान जी के मंदिर में चले जाते।'' एक का कहना है, ''करणवीर भी अंधभक्त निकला।'' एक यूजर ने लिखा, ''भाई कौन सा बाबा है ये पहले ये बताओ कोई योग्यता चाहिए की नहीं बाबा बनने के लिए।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स वायरल हो रहे हैं। हालांकि करणवीर बोहरा ने किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











