#Congratulations..शादी के 11 साल बाद बने पिता..वो भी जुड़वा बेटियों के!
टीवी एक्टर करनवीर वोहरा के घर एक नहीं बल्कि दो दो खुशियां आई हैं। जी हां..उनकी पत्नी तीजे सिद्धू ने दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है।
टीवी एक्टर करनवीर वोहरा के घर एक नहीं बल्कि दो दो खुशियां आई हैं। जी हां..उनकी पत्नी तीजे सिद्धू ने दो जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है। इसके बाद मानों उनके पास बधाइयों का ताता लग गया है। उनकी पत्नी ने आज ही इन दोनों प्यारी सी बच्चियों को जन्म दिया है।

आपको बता दे कि करन की शादी को 10 साल हो चुके हैं। पिछले महीने वो अपनी पत्नी से मिलने कनाडा भी गए थे।
तभी से कपल आपस में बहुत रोमांटिक और प्यारे मैसेजिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भेजते रहे हैं।
गौरतबल है कि डिलीवरी से कुछ घंटे पहले तीजे ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी। जिसमें वो एक काउच पर आराम करती हुई नजर आ रही थीं। इसमें उन्होंने लिखा कि कैसे वो बच्चे के इस दुनिया में आने से पहले वो आराम कर रही हैं।
हम सभी को उनकी बेटियों की पहली झलक पाने का इंतजार होगा। अब देखना होगा कि इस खुशखबरी के बाद एक्टर सोशल मीडिया पर किस तरह रिएक्ट करेंगे।
इन दिनों करन को आप नागिन सीरियल में देख सकते हैं। हाल ही में करणवीर ब्रेक लेकर तीजे से मिलने वेंकुअर गए थे। दोनों की शादी को 11 साल हो गए और अब जाकर वो माता-पिता बने हैं।
असल ज़िंदगी में ऐसी हैं बिग बॉस 10 की ये 'ड्रामा क्वीन'..फैमिली PICS लीक!
ऐसे में आप दोनों की खुशी का बखूबी अंदाजा लगा सकते हैं। प्रेग्नेंट होने की वजह से ही कुछ समय पहले तीजे ने एंड टीवी पर प्रसारित होने वाले सीरियल 'संतोषी मां' को छोड़ दिया था।


Click it and Unblock the Notifications





