शॉर्ट फिल्म में राजीव गांधी का रोल निभाएंगे ये एक्टर..बनेगी लव स्टोरी!
करणवीर बोहरा अपने नए प्रोजेक्ट में आपको पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के किरदार में नज़र आएंगे।
टीवी एक्टर करणवीर बोहरा अब अापको अपने नए रोल से हैरान करने वाले हैं। जी हां..करणवीर बोहरा अपने नए प्रोजेक्ट में आपको पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के किरदार में नज़र आएंगे। दरअसल, एक शॉर्ट फिल्म बनाई जा रही है जो पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी की प्रेम कहानी पर आधारित होगी।

ऐसी खबर आ रही है कि इस शॉर्ट फिल्म में करणवीर बोहरा को राजीव गांधी के रोल के लिए कास्ट किया जाएगा। वहीं इसमें सोनिया गांधी का रोल प्रिया बैनर्जी निभाएंगी।
इस बारे में जानकारी देते हुए करणवीर ने कहा कि ये सोनिया और राजीव जी के लिए एक ट्रिब्यूट है लेकिन ये एक फिक्शन है। करण ने कहा कि न तो इस फिल्म में कोई पॉलिटीकल एजेंडा है और न ही इसके ज़रिये लोगों का ध्यान खीचने की कोई कोशिश है।
Wow..संजय दत्त की कमबैक फिल्म...लेकिन हीरो होगा ये हिट एक्टर
ये सिर्फ एक सिंपल कहानी है जो लोगों के लिए कुछ अलग लाने की कोशिश है। ये प्यार और शांति के लिए एक ट्रिब्यूट है। बहरहाल आपको बता दें कि करणवीर पिछले कुछ महीनों पहले ही एक बेटी के पिता बने हैं।


Click it and Unblock the Notifications











