शाहरुख की ब्लॅाकबस्टर ''डर का रीमेक'', होगी इस टीवी सुपरस्टार की एंट्री Dhamaka !
शाहरूख खान की डर के पार्ट 2 के लिए आप तैयार हो जाइए। जी हां, नागिन फेम सुपरस्टार करनवीर वोहरा डर के पार्ट 2 में नजर आने वाले हैं। टीवी के कई सुपरस्टार की तरह करनवीर वोहरा ने भी अपने बॅालीवुड डेब्यू की तैयारी कर ली है।
वह जल्द ही फिल्म हमें तुमसे प्यार कितना में दिखाई देंगे। करनवीर वोहरा लीड रोल में हैं, तो उनके अपोजिट नजर आएंगी प्रिया बनर्जी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। साल 2018 में यह फिल्म रिलीज की जाएगी।

जल्द ही इस फिल्म की तारीख का भी ऐलान किया जाएगा मिली जानकारी के अनुसार इस फिल्म की कहानी शाहरूख खान की फिल्म डर से प्रेरित है। अब इसमें करणवीर वोहरा सनी देओल का किरदार निभाते हैं या फिर विलेन शाहरूख खान का यह कह पाना मुश्किल है।
लेकिन इतना तो तय है कि इस फिल्म की स्टोरी लाइन डर से मेल खाती है।गौरतलब है कि करनवीर इससे पहले किस्मत कनेक्शन, लव यू सोनिए, मुंबई 125 किमी और पटेल की पंजाबी शादी जैसी फिल्मों में साइड रोल्स कर चुके हैं।
बहरहाल,ऐसे 1 नहीं बल्कि 7 सुपरस्टार हैं जिन्होंने बॅालीवुड में डेब्यू के गोल्डन मौके को पूरी तरह से खो दिया है..यहां देखिए उनकी लिस्ट..


Click it and Unblock the Notifications
