करणवीर बोहरा बनेंगे पिता, पत्नी तीजे प्रेग्नेंट!
टेलीविज़न के जानें मानें एक्टर करण सिंह बोहरा की खुशियों के आजकल ठिकाने नहीं हैं। जीं हा...खुशी वाली बात जो है। दरअसल करन जल्द ही पिता बनने वाले हैं।
[ये रिश्ता क्या कहलाता है : यश-रोज़ के संगीत में आएंगे Superstar Khan!!!]
बता दें कि करन की पत्नी तीजे सिद्धु प्रेग्नेंट हैं। ये उनका पहला बच्चा है। बताया जा रहा है कि तीजे चार महीने से प्रेग्नेंट हैं और नवंबर में उनके घर में किलकिरियां गूंज सकती हैं। गौरतलब है कि तीजे ने अपने प्रेग्नेंट होने की वजह से जय संतोषी मां सीरियल छोड़ दिया है। तीजे ने बताया कि जैसे ही इस खबर के बारे में उन्हें पता लगा तो पहले तो उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ।

जब ये बात करन को पता चली तो वो भी पहले तो काफी शौक हुए लेकिन बाद में उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। करनवीर और तीजे की शादी 2006 में हुई थी। आपको बता दें कि पिछले दिनों करनवीर ने तुषार कपूर के पिता बनने पर उन्हें बधाई थी।
बता दें कि करणवीर बोहरा का जन्म एक हिंदु परिवार में 28 अगस्त 1982 में जोधपुर, राजस्थान में हुआ था। इनके पिता का नाम महेन्द्र बोहरा तथा मधु बोहरा है।
वहीं तीजे ने को शरारत सीरियल में पहली बार देखा गया था। इन्होंने पंजाबी फिल्म में 2009 में तेरा मेरा की रिश्ता फिल्म से डेब्यू किया था। इसके बाद इन्हें खतरे के खिलाड़ी में भी देखा गया है। एक्टिंग करियर के अलावा तेजा घूमर डांसर और थियेटर आर्टिस्ट भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications