एक्टर करणवीर बोहरा पर 1.99 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, महिला को दी जान से मारने की धमकी

हाल ही में Mx Player पर आए शो के प्रतिभागी करणवीर बोहरा पर धोखाघड़ी का आरोप लगा है। करणवीर और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू सहित छह लोगों पर एक महिला ने 1.99 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया। ANI ने एक ट्वीट के ज़रिए बताया कि करणवीर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ।

महिला का आरोप है कि करणवीर ने उनसे 1.99 करोड़ रूपये लिए थे जिसे कि 2.5 प्रतिशत की ब्याज दर पर लौटाने का वादा किया था। अब तक केवल 1 करोड़ रूपये ही लौटाए गए।

karanvir-bohra-accused-of-cheating-and-fraud-worth-2-crores-threatens-a-woman-to-shoot

महिला ने ये भी बताया कि जब उन्होंने पैसे वापस मांगने की कोशिश की तो करणवीर और उनकी पत्नी टीजे ने ढंग से कोई जवाब नहीं दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और जल्दी ही करणवीर और उनकी पत्नी टीजे के बयान दर्ज किए जाएंगे।

गौरतलब है कि लॉकअप शो के दौरान करणवीर ने इस बात का खुलासा किया था कि वो बुरी तरह से कर्ज़ में डूबे हुए हैं और उन्हें अपने सर से ये बोझ हटाना है। करणवीर ने ये भी बताया कि चूंकि कई लोगों के कर्ज़ उन्होंने अभी तक नहीं चुकाए हैं, इस वजह से उन पर केस भी दर्ज किए जा चुके हैं। करण ने बताया था कि सात सालों से उनका करियर अच्छा नहीं चल रहा है और इस बीच उन्होंने जो भी काम किया है केवल अपना कर्ज़ चुकता करने के लिए किया है। उनके कुछ दोस्तों ने उन्हें काफी धोखा दिया जिसकी वजह से उन्हें करोड़ों का नुकसान हो गया और वो कर्ज़ से लद गए।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X