करणवीर मेहरा ने Bigg Boss जीतते ही सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर बोल डाली ऐसी बात? चौंक गए फैंस!

karanveer Mehra sidharth Shukla bigg boss 18

Karanveer Mehra on Sidharth Shukla- बिग बॉस सीजन 18 खत्म हो चुका है और इस सीजन का विनर भी लोगों को मिल चुका है। बता दें कि इस सीजन में करणवीर मेहरा ने कमाल कर दिया है और उन्होने विवियन डिसेना को हराते हुए ट्रॉफी अपने नाम की है।

हालांकि लोगों के लिए काफी चौकाने वाला रहा क्योंकि विवियन हारे हैं। जैसे ही ये खबरें सामने आईं लोग हैरान हो गए। गौरतलब है कि बिग बॉस का विनर बनते करणवीर मेहरा ने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जो कि हैरान करने वाला है। इस दौरान करणवीर मेहरा मीडिया से बात कर रहे थे।

क्या बोले करणवीर मेहरा

इस वीडियो को viralbhyanai ने साझा किया है। करणवीर ने सिद्धार्थ शुक्ला को लेकर कहा, ''सेम ट्रॉफा है, बहुत अच्छा लड़का था वो। वो मेरा काफी अच्छा दोस्त था। हमने काफी ज्यादा टाइम साथ नहीं गुजारा लेकिन हम एक दूसरे को अच्छी तरह से जानते थे।

मैं खुश हूं कि मुझे उससे कंपेयर किया जा रहा है क्योंकि वो दिल का बहुत बड़ा इंसान था। मुझे याद है कि जब मैं नया नया आया था मुंबई तो उसके पास बहुत बड़ी बाइक थी।

मैने रिक्वेस्ट की थी कि मुझे फोटोज क्लिक करवानी है अपने पोर्टफोलियो के लिए बाइक के साइड में खड़े होकर फोटो क्लिक करवा लूं। तो वो नीचे आकर चाभी देकर चला गया कि तो रोड में चलाते हुए फोटोज खींच।'' जैसे ही वीडियो सामने आया लोग बातें कर रहे हैं।

क्या बोले लोग

इस वीडियो को लेकर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा है, ''आख़िरकार सदियों बाद कोई मेरा पसंदीदा जीत गया।'' एक ने लिखा, ''दोनों अच्छे इंसान हैं।'' एक ने लिखा, ''करण वीर मेहरा शो।'' एक ने लिखा, ''वह एक रत्न था अब वह एक रत्न है।'' एक ने लिखा, ''एक ही तो दिल हे करण कितनी बार जीतोगे।'' एक ने लिखा, ''सिद्धार्थ ने कभी किसी के साथ नहीं खेला या दूसरों के बारे में बुरी बातें नहीं बोलीं।'' इस तरह से लोग लगातार रिएक्टकर रहे हैं।

फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रही है..

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X