इंटरव्यू के दौरान सना मकबूल को इस शख्स ने किया Kiss, लोग बोले- 'फ्लॉप एक्टर, ओवरएक्टिंग..'

Karanveer Mehra Kissed Sana Makbul- बिग बॉस ओटीटी जीतने वाली सना मकबूल इस वक्त खबरों का हिस्सा हैं। उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो चलते इंटरव्यू के दौरान एक्टर को किस करती दिख रही हैं।
इस एक्टर ने भी सना मकबूल के हाथ और गाल पर किस किया है। वीडियो को Filmygyan ने साझा किया है। बता दें कि इस वक्त सना मकबूल अपने गाने कहना गलत गलत को लेकर खबरों का हिस्सा हैं और उसके प्रमोशन के लिए काफी मेहनत कर रही हैं।
यही वजह है कि वो कई जगह जाकर इंटरव्यू दे रही है और अब ये वीडियो वायरल हो है। सना मकबूल के साथ जो एक्टर है उनका नाम करणवीर मेहरा है और वो मस्ती करते दिख रहे हैं। इस दौरान करणवीर ने करीना कपूर से लेकर रणवीर सिंह तक की मिमिक्री की और उनको लेकर कुछ शब्द भी कहे।
फिल्मीज्ञान ने इस वीडियो में कैप्शन लिखा, ''हमारे घर में विजेता हैं!! सना और करण ने फिल्मी ज्ञान के साथ खूब मस्ती की और उन्होंने बिग बॉस, धोखाधड़ी, दोस्ती और बहुत कुछ के बारे में बात की।'' इसके बाद लोगों के कमेंट्स वायरल हो रहे हैं।
क्या बोले लोग?
एक यूजर ने लिखा, ''तू ज्यादा मत फ्री हो।'' एक ने लिखा, ''फ्लॉप एक्टर ओवरएक्टिंग।'' एक ने लिखा, ''ये बंदी तो भाई अपने बंदे को छोड़ बाकी सबके साथ क्लोज हो जाती है।'' एक ने लिखा, ''मीशो से मंगवाया शाहिद कपूर।'' एक ने लिखा, ''इन लोगों तो मौका चाहिए बस।'' इस तरह से लोग लगातार कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि सना मकबूल या करणवीर ने रिएक्शन नहीं दिया है। आप देखिए वीडियो...


Click it and Unblock the Notifications











