दो बार हुआ तलाक और तीसरी बार दूल्हा बनने को तैयार ये एक्टर, भाबीजी के घर लेकर पहुंच रहा है बारात

Karanveer Mehra Third Wedding: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी अपने शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के लिए चर्चा का विषय बने हुए हैं। फैंस द्वारा यह शो काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और इसके प्रोमो भी काफी ज्यादा सुर्खियां बटोरते हैं। लेकिन अब इस शो का एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है और इसमें रोहित शेट्टी सभी कंटेस्टेंट्स को उनके पार्टनर चुनने का मौका देते हुए नजर आए।
रोहित शेट्टी ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के सेट पर सबसे पहले तो शिल्पा शिंदे को अपने पास बुलाया। फिर रोहित शेट्टी, निमृत कौर से सवाल करते हैं कि क्या वह शिल्पा को अपना पार्टनर बनना चाहती हैं? निमृत मना कर देती है और फिर शालीन भनोट से पूछा जाता है तो वह भी शिल्पा को अपना पार्टनर बनने से इनकार कर देते हैं।
फिर करणवीर मेहरा से रोहित शेट्टी पूछते हैं तो बिना देर किए उन्होंने शिल्पा शिंदे को अपना पार्टनर घोषित कर दिया। करण प्रोमो में भी यह कहते हुए नजर आते हैं कि क्या पता इसके बाद लाइफ में पार्टनर बन जाए? अब शिल्पा और करण की बॉन्डिंग को देखने के बाद में फैन्स भी काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं।
वायरल हो रहे हैं इस प्रोमो वीडियो के कमेंट सेक्शन में लगातार लोग कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं कि आप दोनों की जोड़ी काफी अच्छी है। आपको शादी कर लेनी चाहिए। करण और शिल्पा की दोस्ती हर किसी को काफी पसंद आ रही है। सभी लोग दुआ कर रहे हैं कि शो खत्म होने के बाद दोनों की जोड़ी यूं ही सलामत रहे। हां लगी है तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा कि आखिरकार दोनों का रिश्ता कहां तक जाता है।


Click it and Unblock the Notifications














